{"_id":"5bdfedb9bdec2269960bbbf8","slug":"12-people-killed-in-sonipat-accident-reason-revealed-in-police-enquiry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनीपत हादसा: सिर्फ 8 सेकेंड...और इस वजह से चली गई 12 लोगों की जान, 5 बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत हादसा: सिर्फ 8 सेकेंड...और इस वजह से चली गई 12 लोगों की जान, 5 बड़े खुलासे
अंकित चौहान/रविंद्र कौशिक, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:28 PM IST
सोनीपत में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ 8 सेकेड में चली गई 12 जिंदगियां, मौत ऐसे आई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जांच में अब सामने आया सोनीपत में हुए एक्सीडेंट का असली सच।
सोनीपत रोड दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर मुंडलाना के पास हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हहादसे की वजह रही ट्राला चालक की लापरवाही। ट्राला चालक का बैलेंस बिगड़ गया और ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से कूदकर विपरीत दिशा में आया और क्रूजर को टक्कर मारकर पलट गया। क्रूजर के पीछे स्विफ्ट डिजायर कार में अपने तीन साथियों संग आ रहे दिल्ली हाईकोर्ट के वकील भी नजदीक होने के कारण कार को इतनी जल्दी रोक नहीं सके और उनकी कार का पिछला हिस्सा ट्राले से टकरा गया।
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
इस टक्कर में उनके भी एक साथी की जान चली गई। इस तरह यह पूरा हादसा एडवोकेट सतीश के सामने चंद सेकेंड में हुआ है, जिसमें वह खुद भी चोटिल हुए। रोहतक की इंद्रा कालोनी के रहने वाले एडवोकेट सतीश काफी समय से दिल्ली में रहते हैं और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। रविवार को उनकी रिश्तेदारी में पानीपत में शादी थी, जहां वह रामकरण, सोनू व कुलदीप के साथ गए थे। वहां से वापस रोहतक लौट रहे थे, क्योंकि जहां तीनों साथियों को छोड़कर वहां से दिल्ली जाना था।
विज्ञापन
सोनीपत में सड़क हादसा
लेकिन उन्होंने यह सोचा भी नहीं था कि मंजिल पर पहुंचने से पहले ही भयानक हादसे का शिकार उनको होना पड़ेगा। एडवोकेट सतीश पूरे हादसे के बारे में बताते हैं कि रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर मुंडलाना के पास उनके आगे क्रूजर चल रही थी। मुंडलाना गांव के नजदीक पहुंचे तो रोहतक से पानीपत की ओर जा रहे ट्राले को रोडवेज बस के चालक ने हॉर्न बजाकर तेजी से क्रॉस किया। उसके बाद अचानक ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके पानीपत से रोहतक की ओर जाने वाले वाहनों की साइड में आ गया और उसने क्रूजर में सीधी टक्कर मार दी। जिससे क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और उसके बाद ट्राला सड़क पर ही पलट गया।
सोनीपत में सड़क हादसा
एडवोकेट सतीश बताते हैं कि हमारी कार नजदीक थी, लेकिन मैंने भी कार को पहले दाएं फिर बाईं ओर काटा। उसके बाद भी कार नहीं रुक सकी और दिमाग ने अचानक काम करना बंद कर दिया कि आखिर अब क्या किया जाए। आंखों के आगे अंधेरा सा छा गया और कार का पिछला हिस्सा ट्राला से टकराने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। इससे मेरे साथ बैठे रामकरण की मौत हो गई। एडवोकेट सतीश बताते हैं कि यह सब कुछ लगभग 8 सेकेंड में हो गया। जब आंखों के आगे से अंधेरा सा छटा तो खुद घायल था और सड़क पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने रुककर मदद की।