फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल हादसाः एक बार फिर रो पड़ा अमृतसर, जब जली एक साथ 20 चिताएं, देखें दर्द भरे क्षण

Sun, 21 Oct 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Sun, 21 Oct 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
20 people Funeral together in Amritsar rail accident in Saturday
अमृतसर रेल हादसा

अमृतसर में हुआ दर्दनाक हादसा लोगों को कभी न भूलने वाला दर्द दे गया। भीषण हादसे के बाद पूरा अमृतसर रो पड़ा। अमृतसर के आंखों में आंसू उस वक्त भी आ गए, जब एक साथ 20 लोगों की चिताएं जली।  जौड़ा फाटक के पास शुक्रवार शाम को रेल हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुर्ग्याणा श्मशान घाट में 20 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।

20 people Funeral together in Amritsar rail accident in Saturday
अमृतसर रेल हादसा

20 चिताएं एक साथ जली तो हर आंख नम हो गई। वहीं बिल्लेवाला चौक शमशान घाट में तो जगह ही नहीं बची। तहसीलदार करणपाल सिंह और गुरविंदर सिंह ने कहा कि इस इलाके के काफी लोग मारे गए हैं। पांच चिताए एक साथ जलाई गई हैं और आगे स्थान नहीं है इसलिए बाकी शवों का दुर्ग्याणा मंदिर के श्मशान घाट में ही अंतिम संस्कार किया गया है। 

20 people Funeral together in Amritsar rail accident in Saturday
अमृतसर रेल हादसा

रेल हादसे में घायल लोगों के निशुल्क इलाज का एलान
अमृतसर में हुए रेल हादसे में घायल हुए लोगों के लिए कई सामाजिक संस्थाएं और अस्पताल ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इसी कड़ी में जालंधर के ऑर्थोनोवा अस्पताल ने इस हादसे में घायल लोगों का निशुल्क इलाज कराने का एलान किया है। इसके लिए अस्पताल की तरफ से कई एम्बुलेंस को भी अमृतसर में हादसे वाली जगह पर रवाना कर दिया गया है, ताकि गंभीर रूप से घायल लोगों को समय रहते अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा सके। अस्पताल के डॉ. हरप्रीत सिंह कहना है कि घायलों के इलाज के लिए अस्पताल के डाक्टरों व स्टाफ को 24 घंटे सतर्क रहने व ड्यूटी पर रहने के आदेश  दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
20 people Funeral together in Amritsar rail accident in Saturday
अमृतसर रेल हादसा

रेल हादसे के विरोध में धरने पर बैठे भाजपाई
रेल हादसे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कोई केंद्र तो कोई सूबे की सरकार को कटघरे में खड़ा करने में लगा हुआ है। भाजपा ने श्वेत मलिक के नेतृत्व में शनिवार को सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले भाजपा नेताओं ने अमृतसर बंद की कॉल की और भाजपा की मीटिंग भी हुई लेकिन बंद को सफल होता न देखकर भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
20 people Funeral together in Amritsar rail accident in Saturday
अमृतसर रेल हादसा

पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि इस हादसे के जिम्मेदार नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू हैं, वह चीफ गेस्ट थे, उनको गिरफ्तार करना चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल खैरा ने केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेल व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू के हक में बोलते हुए कहा कि उनका कोई कसूर नहीं है। खैरा रविवार को अमृतसर में हादसे का जायजा लेने जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed