पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्टेशन पर नए बने गुड्स प्लेटफार्म को परिचालन प्रणाली से जोड़ने और सहारनपुर-पिलखानी रेलमार्ग की तरफ फ्रेट आवाजाही को आसान बनाने के लिए प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग का कार्य शनिवार से आरंभ हो जाएगा। पहले तीन दिन 21 से 23 मई तक प्री-नॉन इंटरलाकिंग का कार्य होगा और 24 मई को नॉन इंटरलाकिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान यात्री ट्रेनें पूरी तरह से प्रभावित रहेंगी।
Indian Railway Cancellation: पांच दिन रद्द रहेंगी 31 ट्रेनें, 29 का मार्ग बदलेगा, यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
इस मार्ग से गुजरने वाली 31 यात्री ट्रेनें 21 से 25 मई तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा 29 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने की योजना है। इन ट्रेनों को साहनेवाल-चंडीगढ़ और धूरी-जाखल के रास्ते चलाया जाएगा। ट्रेनें रद्द होने और मार्ग परिवर्तन होने पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए किसी भी ट्रेन का टिकट खरीदने और यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। हालांकि 25 मई के बाद ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी लेकिन इसका असर अगले 14 दिन तक देखने को मिलेगा। इस दौरान ट्रेनों की गति आम दिनों के मुकाबले बेहद कम रहेगी। ऐसे में ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ने की संभावना है।
ये ट्रेनें होंगी रद्द
ट्रेन नंबर/ट्रेन का नाम कब से कब तक
12459-12460 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 21 से 24 मई
14681-14682 नई दिल्ली-जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 21 से 24 मई
14033-14034 जम्मू मेल 21-24 मई
22551-22552 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस 21-22 मई
04503-04504 अंबाला-लुधियाना-अंबाला पैसेंजर 22 से 24 मई
22429-22430 दिल्ली-पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट 22 से 25 मई
15211-15212 डिब्रूगढ़-अमृतसर-डिब्रूगढ़ जननायक एक्सप्रेस 21 से 23 मई
09097-09098 बांद्रा टर्मिनल-जम्मू-बांद्रा टर्मिनल स्पेशल 22 से 24 मई
04141-04142 प्रयागराज-उधमपुर-प्रयागराज स्पेशल 23-24 मई
22445-22446 कानपुर-अमृतसर-कानपुर सुपरफास्ट 23-24 मई
14605-14606 हावड़ा-जम्मू-हावड़ा एक्सप्रेस 22 से 23 मई
12053-12054 हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 23 से 25 मई
12497-12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 23 से 24 मई
04690 जालंधर-अंबाला पैसेंजर 23 से 24 मई
22317-22318 जम्मू तवी-सियालदाह हमसफर सुपरफास्ट 23 से 25 मई
04651-04652 हमसफर एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल 22 से 25 मई
इन ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन
उत्तर रेलवे ने 29 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने की योजना बनाई है। इन ट्रेनों में विशाखापटनम-अमृतसर सुपरफास्ट 20807, बाड़मेड़-जम्मूतवी 14661, शालीमार एक्सप्रेस 14645, सराय रोहिला-उधमपुर एसी एक्सप्रेस 22401, कोर्बा-अमृतसर-कोर्बा एक्सप्रेस 18237-18238, बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237-12238, कटिहार एक्सप्रेस 15707-15708, दुर्गियाणा एक्सप्रेस 12357, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 13307-13308, जम्मू-कोलकाता एक्सप्रेस 13152, सरयू यमुना एक्सप्रेस 14649-14650, शहीद एक्सप्रेस 14673-14674, कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 14612, मालवा एक्सप्रेस 12919-12920, कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 12317-12318, स्वराज एक्सप्रेस 12471-12472, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 12029, गरीब रथ एक्सप्रेस 12203, नई-दिल्ली-अमृतसर शताब्दी 12013 और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 12903 शामिल हैं। इन ट्रेनों की गिनती मौके पर कम या अधिक हो सकती है।
जून में 70 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द, अमृतसर और जम्मू रूट की 24 ट्रेनें भी शामिल
पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा स्टेशन पर यार्ड के पुनर्निर्माण कार्य के चलते अलग-अलग रूट की 70 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों को जून की शुरुआत में ही रद्द कर दिया जाएगा। इनमें अमृतसर और जम्मू रूट की 24 ट्रेनें भी शामिल रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है। इसके अलावा दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने और मार्ग परिवर्तन करने की योजना है। उत्तर रेलवे ने पूर्ण रूप से रद्द, आंशिक रूप से रद्द और मार्ग परिवर्तित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।