सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन का असर: 41 ट्रेनें प्रभावित, 22 रद्द, देखें- कहीं इस सूची में आपकी रेल तो नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
41 trains affected due to farmers agitation in Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से ट्रेन संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। सोमवार को जहां अंबाला छावनी जंक्शन से निकलने वाली 31 ट्रेनें प्रभावित हुई थी, वहीं ट्रैक पर बैठे किसानों को देखते हुए रेलवे ने मंगलवार को 41 ट्रेनों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि 24 अगस्त को 22 ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द रखा जाएगा। वहीं तीन ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द किया जाएगा। तीन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने और 13 ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशन से चलाने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि मंगलवार को किसानों ने पंजाब बंद की कॉल बुलाई थी लेकिन जालंधर में प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। हालांकि किसानों का धरना रेल ट्रैक और राजमार्गों पर जारी रहेगा। पंजाब में किसान गन्ने की मूल्य वृद्धि को लेकर आंदोलनरत हैं। 

Trending Videos
41 trains affected due to farmers agitation in Punjab
फाइल - फोटो : अमर उजाला

24 अगस्त को रद्द ट्रेनें

  • 02014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी
  • 02029/30 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी
  • 02054/53 अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर इंटरसिटी
  • 04067/68 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब 
  • 04077/78 दिल्ली-पठानकोट-दिल्ली
  • 04503/04 अंबाला-लुधियाना-अंबाला 
  • 04665/66 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी
  • 04681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी
  • 02237 बनारस-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 
  • 02422 जम्मूतवी-अजमेर
  • 04142 उधमपुर-प्रयागराज
  • 04146 अमृतसर-कानपुर
  • 09612 अमृतसर-अजमेर आज 24 अगस्त को रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन
41 trains affected due to farmers agitation in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

25 अगस्त को रद्द ट्रेनें

  • 02238 जम्मूतवी-बनारस बेगमपुरा
  • 09242 उधमपुर-इंदौर 

26 अगस्त को रद्द ट्रेन

  • 05734 अमृतसर-कटिहार 
41 trains affected due to farmers agitation in Punjab
फाइल फोटो

बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 01058 अमृतसर-छत्रपति शिवजी टर्मिनल, 02920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-दीनदयाल उपाध्याय व 04672 माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस आज बदले मार्ग से चलेंगी।

बीच रास्ते रद्द ट्रेन
ट्रेन नंबर 01449 जबलपुर-माता वैष्णो देवी कटरा को धूरी स्टेशन पर रद्द किया जाएगा। इसी प्रकार 02357 कोटा-जम्मूतवी को लखनऊ और 02355 पटना-जम्मूतवी को बरेली स्टेशन तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन
41 trains affected due to farmers agitation in Punjab
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बीच रास्ते के स्टेशन से चलने वाली ट्रेन
ट्रेन नंबर 05212 अमृतसर-दरभंगा आज बरेली स्टेशन से चलेगी। इसी प्रकार 03152 जम्मूतवी-कोटा सहारनपुर से, 05098 जम्मूतवी-भागलपुर लक्सर जंक्शन, 08310 जम्मूतवी-संभलपुर को दिल्ली से, 05734 अमृतसर-कटिहार को दिल्ली, 02716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस व 02926 अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस को चंडीगढ़, 04674 अमृतसर-जयनगर, 02318 अमृतसर-कोटा को आज लक्सर स्टेशन से चलाया जाएगा, वहीं कल 25 अगस्त को ट्रेन नंबर 08104 अमृतसर-टाटा को लक्सर, 01450 माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर को धूरी व 02356 जम्मूतवी-पटना को बरेली स्टेशन से और 26 अगस्त को ट्रेन नंबर 02358 जम्मूतवी-कोटा को लखनऊ रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed