फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, देख लें वरना पछताएंगे

Sun, 06 Aug 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
aadhard card compulsory for death certificate
aadhar card
आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। ऐसे में अब एक और काम है जो इसके बिना नहीं होगा तो जल्दी से आधार कार्ड बनवा लो, वरना पछताओगे।

 
aadhard card compulsory for death certificate
aadhar card
डे​थ सर्टिफिकेट के आधार कार्ड जरूरी
दरअसल, आधार कार्ड जहां जीते जी जरूरी है, वहां मरने के बाद भी इसकी जरूरत पड़ेगी। क्योंकि सरकार डे​थ सर्टिफिकेट यानी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने जा रही है। यह नियम एक अक्तूबर से लागू हो जाएगा, मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि मौत हो जाने के बाद प्रॉपर्टी व नौकरी आदि को लेकर किए जाने वाले फ्रॉड के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
aadhard card compulsory for death certificate
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images
पैन कार्ड से आधार लिंक जरूरी
पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आयकर की धारा 139ए के तहत पैन रद्द हो जाएगा। इससे फर्जी पैन से टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी। पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड के बिना सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले फायदे भी संभव नहीं होंगे। इसलिए सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड को लिंक करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhard card compulsory for death certificate
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI
पासपोर्ट के लिए आधार जरूरी
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना भूल जाइए। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने के लिए सोच रहे हैं तो पहले आधार कार्ड बनवाएं, फिर पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें। पीएफ अकाउंट से आधार कार्ड को जोड़ना अनिवार्य हो गया है। अगर आप ऐसा करेंगे पीएफ निकालने और सेटल करने में कम समय लगेगा। पेंशनरों को भी आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
विज्ञापन
aadhard card compulsory for death certificate
aadhar card
गुम हो जाए तो ये काम करें
अगर आधार कार्ड खो गया है, तो फिर आप घर बैठे ऑनलाइन इसको दुबारा जारी करवा सकते हैं। इसके लिए बस एक तरीका अपनाना होगा। आपको सबसे पहले आधार कार्ड जारी करने वाली वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। साइट के होम पेज पर आधार कार्ड दुबारा से जारी करने के लिए रेसीडेंट पोर्टल पर क्लिक करें। क्लिक करते ही ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed