{"_id":"5c779b3dbdec227378303cad","slug":"air-strike-in-pok-bollywood-actors-candal-march-to-pay-tribute-to-pulwama-terror-attack-martyres","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: पुलवामा हमले के खिलाफ बॉलीवुड सितारों का कैंडल मार्च, विरोध में शामिल हुए मनोज तिवारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pics: पुलवामा हमले के खिलाफ बॉलीवुड सितारों का कैंडल मार्च, विरोध में शामिल हुए मनोज तिवारी
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 28 Feb 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में एयर स्ट्राइक का समर्थन करते हुए बॉलीवुड के सितारों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इसमें सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए, देखिए तस्वीरें।
कैंडल मार्च
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बनी युद्ध की स्थिति पर बॉलीवुड के सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पूरा देश सेना के साथ है। किसी को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी सेनाएं रक्षा करने में सक्षम हैं। हमें उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए।
कैंडल मार्च
बता दें कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के तहत बॉलीवुड सितारे चंडीगढ़ आए हुए हैं। बुधवार को पुलवामा में शहीद जवानों को सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में सभी ने एक होकर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। मशहूर अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक, सुनील शेट्टी, सोहेल खान, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, जस्सी गिल, शरद आदि ने शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaushik
- फोटो : amar ujala
शहीदों के उनके मां-बाप का क्या कसूर था: सतीश कौशिक
मशहूर डायरेक्टर व अभिनेता सतीश कौशिक ने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई है, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं। पाकिस्तान को तो खुद आगे बढ़कर भारत का साथ देना चाहिए, ताकि आतंकवाद का सफाया हो सके। आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। बेकसूर सैनिकों को धोखे से मारकर कई परिवारों को उन्होंने ऐसा जख्म दिया है, जो कभी भर नहीं सकेगा। आखिर उनके मां-बाप, भाई, बहनों का क्या कसूर था, जिनसे बेटे को छीन लिया गया।

मनोज तिवारी
बहुत दिनों की बीमारी का इलाज हुआ है: मनोज तिवारी
अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बहुत दिनों की बीमारी का इलाज हुआ है। भारत का यह कदम बेहद सराहनीय है। भारत एक शांतिप्रिय देश है, लेकिन हमारी शांति की परीक्षा बहुत सालों से ली जा रही है। मुंबई में भी बेकसूरों की हत्या कर दी गई, संसद पर हमला किया गया। पठानकोट में घुसे। आखिर कब तक सहते रहें। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए और भारतीय सेना यह बखूबी कर रही है।