सब्सक्राइब करें

अब फाइल बनाकर नहीं यहां रखें अपने सारे सर्टिफिकेट, गुम भी नहीं होंगे और फायदे अनेक

सेवा सिंह/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sun, 14 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
All certificates will be uploaded in the digital locker
अब नहीं ढोना पड़ेगा प्रमाण पत्रों का भार
ये डिजिटल इंडिया है साहब! अब अपने स्कूल से लेकर कॉलेज तक के सारे सर्टिफिकेट्स को फाइल बनाकर नहीं बल्कि यहां रखें। गुम तो होंगे नहीं और फायदे ही फायदे है...
Trending Videos
All certificates will be uploaded in the digital locker
अब नहीं ढोना पड़ेगा प्रमाण पत्रों का भार
युवा वर्ग से लेकर अन्य आम लोगों को भी अपने किसी भी कार्य के लिए कई प्रकार के प्रमाण पत्रों का भार नहीं ढोना पड़ेगा। उनके यह प्रमाण पत्र एक क्लिक करते ही सामने होंगे और वहीं से ही संबंधित कार्यालय में उनकी प्रति भी भेजी जा सकेगी। इस प्रति की तस्दीक करनी भी जरूरी नहीं होगी। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा बल्कि अपने साथ हर समय प्रमाण पत्र उठाए रखने का झंझट भी खत्म होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
All certificates will be uploaded in the digital locker
अब नहीं ढोना पड़ेगा प्रमाण पत्रों का भार
इसके लिए इंटरनेट सर्वर पर जाकर अपना-अपना डिजिटल लॉकर बनाना होगा। इसमें न केवल सभी प्रमाण पत्र सुरक्षित होंगे बल्कि इन पत्रों को केवल संबंधित व्यक्ति ही देख व प्रयोग में ला सकेगा। पूरी तरह से आधार लिंक से जुड़ने वाले इस लॉकर में संबंधित व्यक्ति के अगले सभी प्रमाण पत्र भी स्वत: ही इसमें जमा होते रहेंगे। ये लॉकर पूरे देश में सरकारी तौर पर मानयता प्राप्त है।
All certificates will be uploaded in the digital locker
अब नहीं ढोना पड़ेगा प्रमाण पत्रों का भार
हालांकि ऐसे लॉकर हर किसी के लिए जरूरी है, लेकिन अभी तक न के बराबर लोग ही इस सुविधा का लाभ उठा पा रहे हैं। इसके चलते अब प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक लोगों के यह लॉकर खुलवाने की योजना तैयार की है, जो पूरी तरह सिरे चढ़ी तो जल्द ही जिले के लोगों के यह लॉकर होंगे। जिसे वे अपने मोबाइल से भी ऑपरेट कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
All certificates will be uploaded in the digital locker
अब नहीं ढोना पड़ेगा प्रमाण पत्रों का भार
छात्रों के प्रमाण पत्र सीधे डिजिटल लॉकर में पहुंचेंगे
डिजिटल लॉकर विशेष तौर पर छात्र-छात्राओं व युवाओं के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होंगे। जहां इस लॉकर में वे अपने अब तक एकत्रित किए गए प्रमाण पत्रों को अपलोड कर सकते हैं बल्कि भविष्य में मिलने वाले सभी प्रमाण पत्र भी सीधे इस लॉकर में ही जमा होते रहेंगे। यह लॉकर ई मेल की तरह ऑपरेट किए जा सकेंगे और इनका पासवर्ड संबंधित व्यक्ति के पास ही रहेगा। कहीं से भी अपने प्रमाण पत्र लेने हैं तो इस लॉकर की आईडी वहां दर्ज करवानी होगी और इसके बाद सीधे प्रमाण पत्र इस लॉकर में जमा होते रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed