फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकन लड़कियों और हरियाणवी बहुओं में हुआ कंपीटिशन, कौन पड़ा किस पर भारी, तस्वीरों में देखें

Wed, 15 Jan 2020 03:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jan 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
American girl students play many games with women and girls of Haryana's village
गांव तितरम में हुई प्रतियोगिता।

हरियाणा के कैथल जिले के गांव तितरम का माहौल मंगलवार (14 जनवरी) को बेहद शानदा रहा। गांव वासी भी अलग माहौल में नजर आएं। पूरा गांव जश्न और जोश में डूबा था। इसकी वजह अमेरिका से आए शोधार्थी थे। अमेरिका से आए छात्रों ने गांव तितरम की महिलाओं और बेटियों के साथ कई खेलों में भाग लिया। इस दौरान पूरा माहौल बेहद खुशनुमा था। आइए देखते हैं प्रतियोगिता के दौरान की कुछ बेहतरीन तस्वीरें...

American girl students play many games with women and girls of Haryana's village

मंगलवार सुबह 10 बजे गांव तितरम का मुकाबला अमेरिका के साथ शुरू हुआ। अमेरिका से आए शोधार्थी गांव की महिलाओं और खिलाड़ियों के बीच कई रोचक खेल में भाग लिया। ये खेल प्रतियोगिता देखने दूर-दूर से लोग आए थे और अपने साथ बेहतरीन यादें संजो कर ले गए। इन सभी मुकाबलों में अधिकतर हरियाणा के तितरम गांव ने जीत दर्ज की।

American girl students play many games with women and girls of Haryana's village

अमेरिका की बीथल यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच सुबह 10 बजे से शुरू हुए मुकाबले तीन बजे तक हुए। सभी ने उत्साह के साथ इन मुकाबलों का लुत्फ उठाया। मटकी दौड़ मुकाबले में अमेरिका से आई जरीना प्रथम रहीं। वहीं मटका रेस महिलाओं में निर्मला प्रथम, सीमा दूसरे व सरोज तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर रेस के मुकाबले में अमेरिका से आई ताना ने प्रथम, वाडा द्वितीय और जैसमीन तृतीय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
American girl students play many games with women and girls of Haryana's village
Haryana

गांव तितरम के बुजुर्ग 100 मीटर दौड़ के मुकाबले में मिया प्रथम, जिला सिंह दूसरे व राजकुमार तीसरे स्थान पर रहा। रस्साकसी में गांव की महिलाओं की टीम ने अमेरिकी विद्यार्थियों की टीम को चारों खाने चित कर दिया। मटका दौड़ में भी अमेरिकी विद्यार्थियों की दौड़ देखने लायक थी। उन्हें चूंकि इस खेल का अभ्यास नहीं था तो मटका रेस में एक हाथ छोड़कर दौड़ में भाग लेने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
American girl students play many games with women and girls of Haryana's village

भारी संख्या में उमड़ी भीड़: मुकाबलों को देखने के लिए पूरे गांव से महिलाओं, बच्चों व युवाओं सहित बुजुर्गों की भीड़ उमड़ पड़ी। अमेरिकी विद्यार्थी जब देशी खेलों में भाग ले रहे थे तो लोग उन्हें बड़ी उत्सुकता से देख रहे थे। कोई सेल्फी ले रहा था तो कोई इन बेहतरीन पलों को अपने कैमरे में कैद करते दिखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed