फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

Tue, 28 Apr 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Apr 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

baby death after injection in PGI

पीजीआई चंडीगढ़ में दो महीने के बच्‍चे की मौत इंजेक्शन लगने के बाद हो गई। इससे पीजीआई में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की मौत के बाद वैक्सीन के सैंपल को जांच के लिए कसौली स्थित सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआई) में भेज दिए हैं। चंडीगढ़ ड्रग कंट्रोलर ने उस बैच के पैंटावेक वैक्सीन को फिलहाल रोक दिया, जिस बैच की वैक्सीन बच्चे को लगाई गई थी।

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

baby death after injection in PGI

संदिग्ध बैच की चंडीगढ़ में कुल 646 वैक्सीन सप्लाई की गई थी। इनमें से सिर्फ 117 वैक्सीन बची है। बाकी वैक्सीन बच्चों को लगा दी गई हैं। जिन बच्चों को वैक्सीन लगी है, फिलहाल वे बच्चे पूरी तरह से ठीक हैं। बची 117 वैक्सीन को सीज कर दिया गया है। मनीमाजरा में रहने वाले एक परिवार के दो महीने के एक बच्चे को 23 अप्रैल को पैंटा वैक्सीन लगाई गई थी।

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

baby death after injection in PGI

बच्चे के पिता राकेश ने बताया कि वैक्सीन पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के केमिस्ट शॉप से खरीदी थी। राकेश का आरोप है कि वैक्सिनेशन से पहले बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य था, लेकिन बाद में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसे जीएमएसएच-16 में एडमिट कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

baby death after injection in PGI

पैंटावेक वैक्सीन से चंडीगढ़ में पहले भी मौत हुई थी। साल 2013 में पीजीआई में एक बच्चे को वैक्सीन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच के लिए वैक्सीन को सीआरआई में भेजा गया था, जहां वैक्सीन पूरी तरह से शुद्ध पाई गई थी।

विज्ञापन

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

baby death after injection in PGI

एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइव-इन-वन पेंटावैलेंट वैक्सीन के टीकाकरण के बाद अब तक नौ राज्यों में 54 नवजात शिशुओं की जानें जा चुकी हैं। ये मौते गोवा, हरियाणा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, पुंडूचेरी, कर्नाटक, दिल्ली, केरल व तमिलनाडु में हुई हैं। यह रिपोर्ट दो साल पहले आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed