{"_id":"590adab24f1c1b161f8b457b","slug":"be-aware-of-rottweiler-breed-dogs-things-to-know-about-rottweiler-dog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस नस्ल के कुत्ते को पालने के चक्कर में जेल हो सकती है, जान भी जा सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नस्ल के कुत्ते को पालने के चक्कर में जेल हो सकती है, जान भी जा सकती है
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 05 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की सबसे खतरनाक ब्रीड रोटविलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते को पालने के शौकीन जान लिजिए। अगर इस नस्ल कुत्ते को पाला तो जेल जाना पड़ सकता है। जान से भी हाथ धो सकते हैं, जानिए आखिर क्यों।
दुनिया की सबसे खतरनाक ब्रीड रोटविलर
जानते ही होंगे, हाल ही में हरियाणा के पानीपत में एक कुत्ता अपने केयर टेकर को मारकर खा गया था। केयर टेकर काफी देर तक कुत्ते से जूझता रहा, लेकिन कुत्ते ने उसे नहीं बख्शा। कुत्ता इतना खूंखार हो चुका था कि वह उसे काफी देर तक नोचता रहा, पर लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी उसे भगाने की। ये कुत्ता था, दुनिया की सबसे खतरनाक ब्रीड रोटविलर का।
दुनिया की सबसे खतरनाक ब्रीड रोटविलर
रॉटविलर अपने एग्रेशन के लिए काफी बदनाम है। इसके चलते यूरोप और अमेरिका के कई हिस्सों में रॉटविलर को घर पर पालना बैन है, हालांकि भारत में इस ब्रीड को पालने को लेकर किसी तरह का कोई बैन नहीं है। जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था 'एनिमल पीपुल' की एक रिसर्च के मुताबिक पिटबुल दुनिया की सबसे खतरनाक डॉग ब्रीड है। रॉटविलर दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की सबसे खतरनाक ब्रीड रोटविलर
इस रिसर्च में 1882 से 2012 के बीच अलग-अलग ब्रीड के कुत्तों द्वारा किए हमले में हुई मौतों और हमलों के आंकड़े को लिया गया है। एक वेटनरी डॉक्टर बताते हैं कि रॉटविलर जब गुस्से में हो तो किसी पर भी हमला कर सकता है फिर चाहे वह शेर ही क्यों न हो। ऐसा माना जाता है कि रॉटविलर प्राचीन रोम के ड्रोवर कुत्ते की नस्ल है, जो बीहड़ में रहने वाली बेहद समझदार नस्ल थी।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे खतरनाक ब्रीड रोटविलर
डॉक्टर बताते हैं कि इन्हें रोमन अपने साथ रखते थे। यूरोप को जीतने के लिए रोमन सेनाएं बड़ी यात्राएं करती थी। सैनिकों के भोजन के लिए मवेशियों का झुंड अपने साथ रखना होता था। रॉटविलर को इन मवेशियों को काबू रखने और रात में निगरानी के लिए रखा जाता था। इसी तरह यह नस्ल जर्मनी पहुंची थी।