सब्सक्राइब करें

आमिर खान ने इस लड़की से आखिर क्यों कहा था- थप्पड़ जोरदार मारना

amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Fri, 05 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
actress mona singh slapped aamir khan in 3idiots movie scene
एक्ट्रेस ने आमिर खान को ​जोरदार थप्पड़ मारा था
जानिए आखिर क्यों बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने इस लड़की से कहा, थप्पड़ जोरदार मारना। वो लड़की खुद इस बात का एक सच बयां कर रही हैं।

 
Trending Videos
actress mona singh slapped aamir khan in 3idiots movie scene
Mona Singh
दरअसल, जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह अमर उजाला ऑफिस आई तो बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म थी ‘थ्री इडियट’ में आामिर खान को थप्पड़ मारने का किस्सा सुनाया। सीन था कालेज के प्रिंसिपल ‘वाइरस’  (बोमन इरानी) की बड़ी बेटी (अदाकारा मोना सिंह) की इमरजेंसी डिलीवरी करवाने का। 
विज्ञापन
विज्ञापन
actress mona singh slapped aamir khan in 3idiots movie scene
Mona Singh
सीन में अस्पताल ले जाते हुए उनकी बड़ी बेटी बरसात में फंस जाती है और कालेज कैंपस में ही उसकी इमरजेंसी डिलीवरी करवानी पड़ती है। आमिर खान व उनके दोस्त  बेटी के पिता की मौजूदगी में डाक्टर (करीना कपूर) द्वारा लैपाटॉप पर कोर्डिनेट कर एक मशीन के जरिए बच्चे की डिलीवरी करवाते हैं। इस सीन में दर्द से करहाती बेटी (मोना सिंह) को अमीर खान को जोरदार थप्पड़ मारना था।
actress mona singh slapped aamir khan in 3idiots movie scene
Actress Mona Singh
इस सीन का जिक्र करते हुए मोना सिंह कहती है कि अमीर सर को पहले तो थप्पड़ मारने में बहुत हिचकती रही। लेकिन उनकी हिचक अमीर समझ गए और उन्होंने उससे कहा कि ‘मोना उनके चेहरे पर थप्पड़ जोरदार ढंग से मारना, ताकि सीन में वास्तविक हावभाव दर्शाया जा सके।’ मोना के अनुसार बस, उसके बाद तो उन्होंने सीन में जोरदार थप्पड़ अमीर सर के चेहरे पर जड़ दिया।
विज्ञापन
actress mona singh slapped aamir khan in 3idiots movie scene
Actress Mona Singh
मोना सिंह ने बताया कि वे एक बार डिश में सांप खा चुकी हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। मोना सिंह ने बताया, एक बार सिंगापुर उन्होंने फिश के धोखे सांप की डिश खा ली थी। वह फिश समझकर सांप खाए जा रही थीं फिर शेफ ने आकर बताया कि ये फिश नहीं सांप है। इसके बाद मोना बहुत डर गईं क‌ि अब तो उनका पेट सोच-सोचकर ही खराब हो जाएगा क‌ि उन्होंने सांप खा ल‌िया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed