{"_id":"590acc194f1c1b1f368b45a3","slug":"ex-indian-hockey-captain-and-star-midfielder-sardara-singh-named-for-khel-ratna-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 की उम्र में टीम इंडिया का सबसे युवा कैप्टन बने थे अब मिलेगा खेल रत्न!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 की उम्र में टीम इंडिया का सबसे युवा कैप्टन बने थे अब मिलेगा खेल रत्न!
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 05 May 2017 09:35 AM IST
22 साल की उम्र में टीम इंडिया का सबसे युवा कैप्टन बन गया था ये पंजाबी पुत्तर। अब इन्हें देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मिल सकता है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
Trending Videos
2 of 7
सरदार सिंह
ये हैं भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके सरदार सिंह। भारतीय हाकी टीम के सबसे युवा कप्तान का ताज भी इनके सिर पर है। हरियाणा पुलिस में उपाधीक्षक (डीएसपी) सरदार सिंह का नाम ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ के लिए प्रस्तावित गया है। भारत के इस सबसे बड़े खेल सम्मान के लिए सरदार सिंह के नाम की सिफारिश हॉकी इंडिया ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
सरदार सिंह
- फोटो : PTI
भारत ने 2014 में सरदार की कप्तानी में एशियाई खेलों में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और रियो ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया था। सरदार ने भारत के लिए अपना पदार्पण जूनियर टीम में 2003-04 में भारत के पोलैंड दौरे के दौरान किया था। सरदार ने सीनियर टीम में अपना पदार्पण 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया।
4 of 7
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके सरदार सिंह
दुनिया के बेहतरीन मिडफील्डरों में शुमार सरदार को 2010 और 2011 में एफआईएच की 18 सदस्यीय ऑल स्टार टीम में जगह मिली थी। सरदार ने 2008 में भी सुल्तान अजलान शाह में जब भारत का नेतृत्व किया था, तब वह देश के सबसे युवा कप्तान बने थे। सरदार को 2012 में अर्जुन अवॉर्ड और 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 7
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके सरदार सिंह
देश को हॉकी में कई बड़ी सफलताएं दिला चुके और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के शीर्ष-5 खिलाड़ियों में लगातार शुमार रहे। हॉकी इंडिया ने इनके अलावा एसवी सुनील, दीपिका और धर्मवीर सिंह के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है। डॉ. आरपी सिंह और सुमरई टेटे का नाम ध्यानंचद अवॉर्ड तथा कोच संदीप सांगवान और रोमेश पठानिया का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।