{"_id":"58f1afdf4f1c1b1c11cf57b4","slug":"benefits-and-harms-of-gst-goods-service-tax","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई मायनों में बदल जाएगी जिंदगी, जानिए GST आपके लिए कितना फायदेमंद है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मायनों में बदल जाएगी जिंदगी, जानिए GST आपके लिए कितना फायदेमंद है
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी आएगा तो अपने साथ ढेर सारी नौकरियां लेकर आएगा। कई तरह के टैक्स खत्म हो जाएंगे, जानिए यह आपके लिए कितना फायदेमंद है।
जीएसटी
जीएसटी का इंतजार पूरे देश को है और बहुत मुमकिन है कि 1 जुलाई को ये इंतजार खत्म भी हो जाए। वैसे जीएसटी को भारतीय इकोनॉमी के हर क्षेत्र के लिए अच्छा बताया जा रहा है लेकिन इसका सबसे पहला और पॉजिटिव असर दिखेगा जॉब मार्केट पर। इनडायरेक्ट टैक्स के इस नए दौर में प्रवेश करने के लिए 1 लाख टैक्स कंसल्टेंट्स की जरुरत होगी।
GST BILL
इसकी वजह से कई लोग जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं वो संगठित क्षेत्र में आ जाएंगे। अगर 1 फीसदी लोग भी असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र में जाते हैं तो 40 लाख और नौकरियां आएंगी। आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स, रिटेलिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में बहुत सी नौकरियां आएंगी। हर सेक्टर ने आपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
gst
केंद्र सरकार पूरे देश में एक जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने की तैयारी में है। राष्ट्रपति ने वीरवार को यूटी जीएसटी पर मुहर लगा दी है। यूटी जीएसटी में चंडीगढ़ के लिए बहुत कुछ खास है। जिससे लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक असर पड़ेगा। शहरवासियों को अब डबल टैक्स यानी टैक्स ऑन टैक्स के बोझ से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
जीएसटी
रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें जैसे टूथपेस्ट, चाय, ब्रेड व अन्य खाद्य सामग्रियां सस्ती हो जाएंगी। लेकिन लग्जरी गाड़ियां, रेडीमेड गारमेंट और सर्विस सेक्टर में आने वाली चीजें महंगी हो जाएंगी। देशभर में एक कर प्रणाली लागू होने से जहां केंद्र व राज्य सरकारों को फायदा होगा। वहीं, उपभोक्ता वर्ग को अधिकतम कर की मार से राहत मिलेगी।