{"_id":"5e03bd0b8ebc3e88110a48cc","slug":"bollywood-actress-madhuri-dixit-s-kothi-will-be-sold-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकेगी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की कोठी, जानिए कौन है खरीददार और कितनी है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकेगी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की कोठी, जानिए कौन है खरीददार और कितनी है कीमत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी कोठी बेचने जा रही हैं। माधुरी दीक्षित की यह कोठी हरियाणा के पंचकूला में है। इसके लिए अभिनेत्री के पति डॉ. श्रीराम माधव नेने पंचकूला पहुंचेंगे।
2 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित की यह कोठी पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 में स्थित है। कोठी का नंबर-310 है और इसी को बेचने के लिए पति माधव नेने आ रहे हैं। इससे पहले माधुरी दीक्षित नेने की कंसेंट लेकर उनके पति डॉ. नेने कोठी की डील को लेकर पिछले महीने पंचकूला आए थे। इसी दौरान उन्होंने कोठी की डील को फाइनल किया था।
3 of 5
- फोटो : social media
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 का प्लॉट नंबर 310 सीएम कोटे में से मिला था। बात 1996 की है। उस समय के मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने माधुरी दीक्षित को सीएम कोटे से प्लॉट दिया था। माधुरी ने अपनी कोठी क्लीयर ट्रिप डॉट कॉम के संस्थापक सदस्य अमित तनेजा को सवा तीन करोड़ में बेची है। कोठी का कुल क्षेत्रफल एक कनाल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : social media
हरियाणा के तत्कालीन सीएम भजनलाल ने जिस समय माधुरी दीक्षित को यह कोठी दी थी उस समय बॉलीवुड में माधुरी का जलवा जमकर छाया था। लगातार हिट फिल्मों से माधुरी ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। उन दिनों ही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हम आपके हैं कौन, अंजाम और राजा जैसी सुपरहिट फिल्मों में दमदार किरदार निभाया था। 90 के दशक में माधुरी देश की धड़कन बन गई थीं। सन 1999 में माधुरी दीक्षित श्रीराम माधव नेने से परिणय सूत्र में बधीं।
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : social media
माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया लेकिन इसके चार साल बाद आई फिल्म 'तेजाब' से उन्हें पहचान मिली और फिर तो माधुरी ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। उन्होंने 'राम लखन', 'परिंदा', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'राजा' और 'दिल तो पागल है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इन फिल्मों के जरिए माधुरी ने खुद को बॉलीवुड की सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।