फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों जान देना चाहती थी सपना चौधरी, किन हालातों में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने निगल लिया था जहर

Mon, 11 Feb 2019 03:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Sapna Choudhary Suicide Attempt Case History
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी इन दिनों खूब चर्चा में हैं, वहीं हम आपको बता रहे है वो किस्सा, जिस वजह से सपना जान देना चाहती थी। यहां तक कि उन्होंने जहर भी निगल लिया था।
Bollywood Actress Sapna Choudhary Suicide Attempt Case History
sapna chaudhary
सपना चौधरी को एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने विवादों में ला दिया था। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।
Bollywood Actress Sapna Choudhary Suicide Attempt Case History
sapna chaudhary - फोटो : File Photo
रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Sapna Choudhary Suicide Attempt Case History
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।
विज्ञापन
Bollywood Actress Sapna Choudhary Suicide Attempt Case History
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया। मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने ऐलान कर दिया कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है। कम्पनी ने अब मोर म्यूजिक के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर भी बैन लगा दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed