{"_id":"5c371450bdec22737b7b6a4c","slug":"bollywood-rapper-badshah-movie-promotion-in-elante-mall-roadies-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डीजे वाले बाबू' रैपर बादशाह बने एक्टर, पर IAS बनना चाहते थे, बताया- क्यों बदल दिया नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डीजे वाले बाबू' रैपर बादशाह बने एक्टर, पर IAS बनना चाहते थे, बताया- क्यों बदल दिया नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 10 Jan 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
रैपर बादशाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'डीजे वाले बाबू' रैपर बादशाह एक्टर बनने जो रहे हैं, लेकिन वे आईएएस बनना चाहते थे। उन्होंने अपना नाम क्यों बदला और कैसे पहुंचे इस मुकाम तक, इसके बारे में खुद बताते हुए कहते हैं...
2 of 9
badshah
वे अगर रैपर न होते तो आईएएस अफसर होते। कभी ये उनका सपना हुआ करता था। इसके लिए वे स्कूल टाइम में खूब मेहनत करते थे, हर क्लास में अव्वल आते थे। बादशाह का कहना है कि उनकी कभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बनी, लेकिन उन्होंने शादी अपनी मर्जी से की। उनका छोटी बेटी इस समय उनकी बेस्ट फ्रेंड है और इसके साथ वे अपनी हर बात शेयर करते हैं। रैपर चंडीगढ़ के एलांते मॉल में अपनी मूवी की प्रमोशन के सिलसिले में आए थे।
3 of 9
badshah
बादशाह ने बताया कि उनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने नाम बदल लिया, क्योंकि जब वे इंडस्ट्री में आने का प्लान कर रहे थे, तब किंग खान शाहरुख खान की फिल्म बादशाह आई थी। उन्हें यह नाम काफी अच्छा लगा, इसीलिए उन्होंने अपना निक नेम बादशाह रख दिया। इसी नाम से अब लोग मुझे जानते हैं और इस नाम से उन्हें काफी कुछ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
badshah
बादशाह ने बताया कि मैं पंजाब इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ता था तो उस समय की बात ही अलग थी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहा था। मेरे दोस्तों की मैं क्या बताऊं, ऐसे दोस्त कम ही मिलते हैं। मैं कई बार पढ़ते पढ़ते सो जाया करता था, कुछ ओढ़ता नहीं था और जब सुबह उठता था तो रजाई पड़ी होती थी। यह ऐसे क्षण थे जो अभी भी मुझको भावुक कर देते हैं। मैंने इंजीनियरिंग की और उसके बाद रैप की दुनिया में चला गया।
विज्ञापन
5 of 9
badshah
बादशाह ने कहा कि जब वह बॉलीवुड में गए तो एक बार ऐसा लगा कि अपना समय बर्बाद किया पर बाद में यही इंजीनियरिंग मेरे खूब काम आई। अब म्यूजिक प्रोड्यूस करता हूं तो सारा काम इंजीनियरिंग का ही है। ऐसा कहीं नहीं लगता है कि मैंने अपना समय खराब किया। रैप तो उसी समय से चलता था। बाद में यह प्रोफेशनल रूप में आ गया। मैंने यहां डीएवी कालेज के पास, सेक्टर-17 और पीजीआई के सामने परांठे भी खूब खाएं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।