{"_id":"57ac8eff4f1c1b7102ee5080","slug":"border-movie-real-hero-and-1971-indo-pak-war-soldier-subedar-ratan-singh-funeral-in-kapurthala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर मूवी के रियल हीरो सूबेदार को नम आंखों से अंतिम विदाई, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर मूवी के रियल हीरो सूबेदार को नम आंखों से अंतिम विदाई, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Fri, 12 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बॉर्डर मूवी के रियल हीरो और वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के वीर चक्र विजेता सूबेदार रत्न सिंह को नम आंखों से विदाई दी गई। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
2 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
कपूरथला के गांव टिब्बा के शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ईसीएचएस सुल्तानपुर लोधी के नायब सूबेदार अवतार सिंह, नायक रतन सिंह और अन्य जवानों ने पार्थिव देह पर फूलमालाएं अर्पित कीं। सैनिक भलाई कार्यालय कपूरथला के प्रमुख कर्नल अमरबीर सिंह चाहल की ओर से सुखविंदर सिंह और आलवीर सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
वीर च्रक विजेता आनरेरी कैप्टन 92 वर्षीय सूबेदार रतन सिंह का बुधवार को निधन हो गया था, लेकिन सूबेदार को अंतिम संस्कार में सरकारी सम्मान नहीं मिला। सरकारी उपेक्षा के चलते न तो फौज और न ही पुलिस की टुकड़ी ने जाबांज सूबेदार रतन सिंह को अंतिम सलामी दी। यहां तक कि एसडीएम सुल्तानपुर लोधी डा. चारूमिता को छोड़कर न तो डीसी जसकिरण सिंह पहुंचे और न ही एसएसपी राजिंदर सिंह ने शिकरत की।
4 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सूबेदार रत्न सिंह और अन्य सैनिकों की बहादुरी पर बॉर्डर फिल्म बनाई गई थी जिसमें अभिनेता पुनीत इस्सर ने सूबेदार रत्न सिंह का किरदार निभाया था। 1971 के युद्ध में जब सूबेदार रत्न सिंह राजस्थान में लोंगोंवाल पोस्ट पर तैनात थे तब पाकिस्तानी सेना द्वारा 45 टैंकों और बटालियन के 2 हजार से अधिक सैनिकों के हमले को महज 80 भारतीय सैनिकों ने धूल चटाई थी। इनमें सूबेदार रत्न सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह की अगुवाई में इन सैनिकों ने पाक सेना का बहादुरी से मुकाबला किया था जिसकी चर्चा आज तक होती है। इसी बहादुरी को देख तत्कालीन राष्ट्रपति वी. वी गिरी ने सूबेदार रत्न सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।