{"_id":"69affefc8c38b06164096be8","slug":"video-a-modern-inn-will-be-built-near-sri-harmandir-sahib-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब के पास बनेगी आधुनिक सराय, रखी गई नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब के पास बनेगी आधुनिक सराय, रखी गई नींव
Ankesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:52 PM IST
Link Copied
संगतों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की संगत ने एक सराहनीय पहल की है। सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए आने वाली संगतों की रिहाइश को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रजौरी गार्डन की अगुवाई में दरबार साहिब के नजदीक एक आधुनिक सराय बनाने की शुरुआत की गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन का कब्जा लेकर नींव पत्थर भी रख दिया गया है। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी साहिबान ने पहुंचकर अरदास की।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन की रजिस्ट्री और अन्य कागजी कार्रवाई पर करीब 3 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा में दिल्ली के साथ-साथ अमेरिका, लंदन और अन्य देशों में बैठी एनआरआई संगत ने भी खुलकर सहयोग दिया है।
प्रबंधन के अनुसार सराय में संगत के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शुरुआती चरण में करीब 30 से 38 आधुनिक कमरे बनाए जाएंगे। विदेशों से आने वाली संगत के लिए एक विशेष फ्लोर आरक्षित रखा जाएगा। साथ ही तंग इलाके को ध्यान में रखते हुए खुली पार्किंग, कैफेटेरिया और स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अक्सर भीड़ के कारण संगत को कमरा मिलने में परेशानी होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए यह सराय बनाई जा रही है, जहां संगत को लगभग 500 से 800 रुपये में अच्छे कमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
कमेटी के कैशियर वीर प्रताप सिंह के अनुसार इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए करीब 15 महीने का लक्ष्य रखा गया है। यदि फंड की आमद तेज रही तो इसे 12 महीनों में ही पूरा कर संगत को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सराय गुरु रामदास जी की नगरी में आने वाली संगत के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।