{"_id":"69aff99ffc3f88903e029b6f","slug":"video-amritsar-police-returned-lost-mobile-phones-to-400-people-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस ने 400 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस ने 400 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
Ankesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:29 PM IST
Link Copied
अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 400 लोगों के खोए या गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए।
जानकारी के अनुसार इन मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 85 लाख रुपये बताई जा रही है। लंबे समय से गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और कई लोगों ने पुलिस का धन्यवाद भी किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर तकनीकी सहायता के जरिए गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए गए। इसके बाद सभी मोबाइल उनके मालिकों को बुलाकर सौंप दिए गए।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि अगर उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उसे ट्रेस कर वापस दिलाया जा सके।
मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल जाएगा, लेकिन अमृतसर पुलिस की इस कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।