{"_id":"69aff0f024a2ef25530e854d","slug":"video-shwet-malik-held-meeting-with-officials-regarding-amit-shah-rally-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अमित शाह की रैली को लेकर श्वेत मलिक ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अमित शाह की रैली को लेकर श्वेत मलिक ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Ankesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:52 PM IST
Link Copied
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मोगा में 14 मार्च को रैली होगी। इस रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वेत मलिक ने मंगलवार को अमृतसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की।
बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्वेत मलिक ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पंजाब की राजनीति में नया संदेश जाएगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने रैली के प्रबंध, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और प्रचार अभियान को लेकर भी रणनीति तैयार की। बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं का कहना है कि अमित शाह की यह रैली पंजाब में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।