फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्र शुरू हुए, मां मनसा देवी के दरबार में फ्री वाई फाई सुविधा

Sat, 09 Apr 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 09 Apr 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri: wifi facilities for devotees in mata mansa devi temple
माता मनसा देवी, पंचकूला

चैत्र नवरात्र में माता मनसा देवी में लगने वाले मेले के दौरान इस बार विजिटर्स वाई फाई सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे। भक्तों को यह सुविधा बीएसएनएल उपलब्ध करवाएगा। मेले की शुरुआत के साथ ही यह सुविधा शुरू होगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज व सीटीयू चंडीगढ़ की बसों का जीरकपुर, पंचकूला व चंडीगढ़ बस स्टैंड और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से मंदिर परिसर बस स्टैंड तक विशेष इंतजाम किया गया है।

chaitra navratri: wifi facilities for devotees in mata mansa devi temple
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala

बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करवाने के लिए एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर में 10 व्हील चेयर उपलब्ध होंगी। वहीं सभी मंदिरों को भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। दरबार में आने वाले चढ़ावे की रिपोर्ट श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। सफाई के लिए 110 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।

chaitra navratri: wifi facilities for devotees in mata mansa devi temple
माता मनसा देवी, पंचकूला

पांच स्थायी शौचालय के अलावा 70 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं। नवरात्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज फॉगिंग की जाएगी। माप तोल विभाग द्वारा प्रसाद के माप पर नजर रखी जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सैंपल भरें जाएंगे। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व माप तथा प्रसाद के उचित मूल्य पर नियंत्रण रखा जाएगा। सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से मंदिर परिसर में स्थित लाइब्रेरी के पास सूचना केंद्र स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri: wifi facilities for devotees in mata mansa devi temple
माता मनसा देवी, पंचकूला

इस सूचना केंद्र पर श्रद्धालु खोया या पाया संबंधित सूचनाएं प्रसारित करवा सकते है। सूचना केंद्र की सभी सुविधाएं नवरात्र मेला में नौ दिन तक 24 घंटे प्रसारित होंगी। सूचना केंद्र में विभाग के कर्मचारी व अधिकारी हर समय उपस्थित रहेंगे। मेला परिसर में सुरक्षा के लिए 800 जवान तैनात होंगे और 48 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान मेला परिसर में मुख्यद्वार पर पांच मेटल डिटेक्टर स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने दी। 

विज्ञापन
chaitra navratri: wifi facilities for devotees in mata mansa devi temple
माता मनसा देवी, पंचकूला

उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ वीरवार को श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सभागार में नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में 16 स्थानों पर नाके लगेंगे। सभी पुलिस कर्मियों के पास वॉकीटाकी होंगे। उन्होंने कहा कि नगराधीश ममता शर्मा को मुख्य मेला अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व प्रोटोकोल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, सचिव सत्यनारायण सहित बोर्ड अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed