पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यक्रम में कांग्रेस के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, इस दौरान कई कार्यकर्ताओं की पगड़ियां उतर गईं। दरअसल पंजाब के लंबी (मुक्तसर) में सीएम के गढ़ में नौकरी घोटाला मामले के विरोध में दिए गए धरने के दौरान मंच पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के पहुंचते ही कांग्रेस के दो गुट आपस में उलझ पड़े। कैप्टन की मौजूदगी में ही कांग्रेसियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं की पगड़ियां उतर गईं।
कार्यक्रम के दौरान भिड़े कांग्रेसी, खूब चले लात-घूंसे, उतरीं पगड़ियां, देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी हलके में दो मुख्य कांग्रेसी गुटों में लंबे समय से तकरार चल रही है। कैप्टन के धरने पर पहुंचते ही ज्यों ही विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरनाम सिंह के पुत्र जगपाल सिंह अबुलखुराना को संबोधन के लिए मंच पर बुलाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बीच में ही माइक संभाल लिया।
जब जगपाल अबुलखुराना संबोधन करने लगे तो समर्थक जसपाल सिंह कालू ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसपर लंबी ब्लॉक के अध्यक्ष गुरबाज सिंह वनवाला ने उन्हें लोगों को परेशानी होने की बात कह साइड से वीडियो बनाने को कहा। इससे दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस ने झड़प का रूप ले लिया और कांग्रेसी आपस में उलझ गए।
गुत्थम-गुत्थी करते हुए कार्यकर्ता मंच से नीचे उतर आए। इस दौरान गुरबाज वनवाला समेत कई कार्यकर्ताओं की पगड़ियां उतर गईं और मामूली चोटें आईं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने स्थिति को काबू किया। इसके बाद कहीं जाकर वक्ताओं ने भाषण शुरू किया।
वहीं जगपाल सिंह अबुलखुराना और जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां दोनों ने अपने-अपने निवास पर कैप्टन की टी-पार्टी के बहाने अपने समर्थकों की भीड़ जुटा एक तरह से टिकट की दावेदारी जताई। कैप्टन को चाय पर बुलाने के चलते दोनों नेताओं ने समर्थकों सहित शक्ति प्रदर्शन किया।