{"_id":"62d96564ab771a7fe127f206","slug":"amritsar-encounter-police-searching-car-that-came-to-drop-gangsters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृतसर मुठभेड़: मारे जाने के बाद गैंगस्टरों के पास मिला ये सामान, पुलिस को अब कार की तलाश, कई खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर मुठभेड़: मारे जाने के बाद गैंगस्टरों के पास मिला ये सामान, पुलिस को अब कार की तलाश, कई खुलासे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Jul 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमृतसर मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
पंजाब के अमृतसर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर मनप्रीत मनु और जगरूप सिंह रूपा को पुलिस ने बुधवार को ही मुठभेड़ में मार गिराया था। अब इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक गांव गांव भकना और होशियारनगर के बीच खेत में बने पुराने घर में बुधवार की सुबह ही पहुंचे थे।
Trending Videos
2 of 5
गैंगस्टर रूपा और मन्नू कूसा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों को एक कार सुबह छोड़ने आई थी। अब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को इस कार की तलाश है। कई टीमें राज्यभर में अलग अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जिस घर में दोनों गैंगस्टर मारे गए हैं, वह दो दिन तक सील रहेगा। फॉरेंसिक विभाग ने घर को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल के आसपास एक किलोमीटर तक का इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अमृतसर मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फॉरेंसिक टीमों की जांच पूरी होने के बाद ही यहां किसी को आने-जाने दिया जाएगा। घटना की जांच वही फॉरेंसिक टीम कर रही है, जिसने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच की थी। इसका खुलासा अमृतसर के डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने किया है। भुल्लर ने कहा कि क्रॉस फायरिंग के दौरान मारे गए गैंगस्टरों के पास से एक बैग, एक एके-47 राइफल और 31 कारतूस समेत लोड मैगजीन, दो पिस्टल जिनमें एक 45 बोर, बैग में एक टूटा मोबाइल फोन, कपड़े, गैंगस्टरों की जेब में दवा मिली है।
4 of 5
अमृतसर मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सारा सामान फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों को जब एक कार सुनसान घर में छोड़कर गई तो पुलिस को उसी वक्त सूचना मिल गई थी। पुलिस आरोपियों को जिंदा पकड़ना चाहती थी। पुलिस ने काफी समय तक गैंगस्टरों के आत्मसमर्पण करवाने का प्रयास किया। मगर जब शॉर्प शूटरों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
अमृतसर मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को यह भी इनपुट मिला है कि ये लोग पाकिस्तान भागने की कोशिश में थे। क्योंकि विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ के माध्यम से इन लोगों का संपर्क पाकिस्तान में बैठे आतंकी और तस्कर रिंदा से हुआ था। रिंदा की मदद से ही ये सीमा पार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में थे। पुलिस इसकी अलग से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।