फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे हुई थी मूसेवाला की मुखबिरी: पुलिस के सामने केकड़ा ने खोले राज, पहले घर में सेल्फी ली और बाद में...

Mon, 06 Jun 2022 08:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Big disclosure in singer Sidhu Moosewala murder case
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

पंजाबी गायक सिद्धू मुस्सेवाला की हत्या मामले में जिस केकड़ा नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया है कि वब अपने दोस्त निक्कू निवासी तख्तमल और शार्प शूटर केशव निवासी बठिंडा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिद्धू के घर पहुंचे थे। 

Big disclosure in singer Sidhu Moosewala murder case
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों ने बताया कि केकड़ा और निक्कू अपने तीसरे साथी केशव को सिद्धू के घर से थोड़ी दूरी पर ही उतार दिया था और सीधे गायक मूसेवाला के घर पहुंचे। वहां पर निक्कू और केकड़ा ने पहले सिद्धू के साथ अलग-अलग सेल्फी ली और बाद में दोनों बाहर आ गए। सेल्फी लेने के दौरान केकड़ा और निक्कू ने मूसेवाला की कुछ जानकारी जुटाई थी। दोनों करीब वहां पर 40-45 मिनट तक रुके रहे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों की गतिविधियां कैद हो गई हैं। पंजाब पुलिस को शक है कि केकड़ा ने ही रेकी कर मूसेवाला की मुखबिरी की है। केकड़ा नशे का आदी बताया जा रहा है और नशे की सप्लाई करने के मामले भी दर्ज है। केकड़ा तख्तमल निवासी निक्कू का दोस्त है। निक्कू आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसका कई गैंगों के साथ संपर्क है। बताया जा रहा है केकड़ा से पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस को कई सारी अहम जानकारी मिलेगी।

Big disclosure in singer Sidhu Moosewala murder case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

सूत्रों ने बताया कि जब केकड़ा और निक्कू बाहर आए तो इन्होंने अपने तीसरे साथी केशव शूटर को अपने साथ बैठाया। इसके बाद थोड़ी दूरी जाकर केकड़ा ने निक्कू और केशव को उतार दिया जो अपने दूसरे साथियों के साथ कोरोला गाड़ी में सवार हो गए थे और केकड़ा मोटरसाइकिल लेकर निकल गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big disclosure in singer Sidhu Moosewala murder case
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

केकड़ा और निक्कू से मिली जानकारी के बाद केशव ने अपने दूसरे शूटरों के साथ मिलकर 29 मई की शाम को गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हरियाणा के रास्ते दिल्ली रवाना हो गए थे। वहीं इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी लगातार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Big disclosure in singer Sidhu Moosewala murder case
लाल घेेरे में बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बोलेरो और कोरोला का हुआ था इस्तेमाल
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। हत्यारों ने वारदात में सफेद रंग की बोलरो और सिल्वर रंग की टोयोटा कोरोला गाड़ी का इस्तेमाल किया था। मानसा पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला था। घटना से ठीक पहले दोनों गाड़ियां गायक की काले रंग की थार से ठीक पीछे जाती दिख रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed