फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers outraged over mistreatment of an advocate at SRN Hospital; stage a road blockade.

प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी पर भड़के वकील, किया चक्काजाम

Mon, 26 Oct 2026 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Oct 2026 01:19 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला के साथ दो दिन पूर्व हुए बदसलूकी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने सोमवार को सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि आए दिन वकीलों के साथ अपमान जनक व्यवहार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Lawyers outraged over mistreatment of an advocate at SRN Hospital; stage a road blockade.
एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला के साथ दो दिन पूर्व हुए बदसलूकी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने सोमवार को सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि आए दिन वकीलों के साथ अपमान जनक व्यवहार किया जा रहा है। इसके पहले भी कई बार इस तरीके की घटनाएं हो चुकी हैं बावजूद इसके यह कृत्य रुक नहीं रहा है। इसके खिलाफ अधिवक्ता आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य हो गए हैं। 

विज्ञापन






अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला से मारपीट के मामले में स्वरूप रानी अस्पताल परिसर में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन किया। मामले में कड़ी कार्रवाई को मांग करते हुए अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर गए हैं। स्वरूप रानी परिसर अस्पताल में एसीपी विवेक यादव और एसीपी निकिता श्रीवास्तव कई थानों के प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed