सब्सक्राइब करें

गैंगरेप: बर्बरता ऐसी कि लड़की का लीवर तक फटा, सबूत मिटाने के लिए ये सब किया

ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Girl body found with mutilated private parts, ruptured liver
Jind Rape and Murder
15 साल की मासूम लड़की, घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। रास्ते में हैवानों मे दबोच कर गैंगरेप किया। प्राइवेट पार्ट में इतनी नुकीली चीज डाल दी कि लीवर तक फट गया, इतने पर भी मन नहीं भरा तो पानी में डुबाया। 
Trending Videos
Girl body found with mutilated private parts, ruptured liver
Jind Rape and Murder
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, करीब 15 साल की 11वीं की छात्रा से तीन से चार युवकों ने पहले गैंगरेप किया, इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सख्त चीज डाल दी, जिससे उसका लिवर फट गया। छात्रा के शव पर कई जगह कट के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि उसने हैवानों का मुकाबला करने की कोशिश की थी। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दरिंदों ने छात्रा को पानी में डुबो कर प्रताड़ित भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl body found with mutilated private parts, ruptured liver
Jind Rape and Murder
कुरुक्षेत्र से नौ जनवरी से अगवा 11वीं की छात्रा का शव शुक्रवार को जींद के बूढ़ाखेड़ा गांव के पास नहरी की पटरी के पास मिला था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में मेडिकल बोर्ड ने किया। किशोरी के जननांग में कोई मजबूत व नुकीली चीज डालकर उसके शरीर के भीतरी अंगों को फाड़ दिया गया है। हैवानों ने सबूत मिटाने के लिए छात्रा के शव को नहर में फेंक दिया।
Girl body found with mutilated private parts, ruptured liver
Jind Rape and Murder
हालांकि, छात्रा की मौत डूबने से हुई है या नहीं इसकी जांच करनी होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. एसके धत्तरवाल ने बताया कि उनके पास पोस्टमार्टम के लिए लगभग 15 साल की किशोरी का शव आया था। उसके साथ सामूहिक रूप से अनैतिक कार्य किया गया है।
विज्ञापन
Girl body found with mutilated private parts, ruptured liver
Jind Rape and Murder
किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। शव की हालत देखकर उसके साथ हुई दरिंदगी साफ झलक रही थी। सामूहिक दुष्कर्म के साथ किशोरी के साथ कुकर्म भी की आशंका है। इसकी जांच के लिए स्पर्म ले लिया गया है। किशोरी के ड्राउनिंग लंग मिले हैं, उनको टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed