{"_id":"57cec4424f1c1be906317910","slug":"jalandhar-father-committed-suicide-on-daughter-birthday-left-two-page-suicide-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी का बर्थडे मना जिंदगी छोड़ गया पिता, सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का बर्थडे मना जिंदगी छोड़ गया पिता, सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 07 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के बर्थ-डे पर जागरण करवाया है। मैं अपनी जिंदगी से हार गया हूं। मैंने अपनी बीवी से बहुत प्यार किया पर उसने हमेशा मुझे धोखा दिया।
बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
ये दर्द उड़ेला है उस सुसाइड नोट में, जो मरने से पहले विकास अरोड़ा ने। जालंधर में सोढ़ल नगर में विकास ने अपनी पत्नी, साली और सास से परेशान हो जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव घर से काफी दूर मकसूदां इलाके में मिला है। घटना रविवार देर रात की है, पुलिस डिवीजन नंबर एक ने शव को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
क्या लिखा सुसाइड नोट में: मैं अपनी जिंदगी से हार गया हूं। मैंने अपनी बीवी से बहुत प्यार किया पर उसने हमेशा मुझे धोखा दिया। वो मुझे प्यार ही नहीं करती है। उसने मुझे बहुत-भला-बुरा कहा। मैं जा रहा हूं। आज मैंने अपनी बेटी के बर्थ-डे पर जागरण करवाया है। मेरा घर मेरी सास और साली के वजह से खराब हुआ है। मैं तंग आ गया हूं। मैं हार गया वो जीत गई। पुलिस ने विकास की पत्नी रिचा और सास मधू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
टेंट हाउस चलाने वाला सोढल इलाके के विकास अरोड़ा की शादी करीब चार साल पहले रिजा दुआ से हुई थी। उसके घर ढाई साल की बच्ची भी है। एसएचओ डिवीजन नंबर एक बलबीर सिंह के मुताबिक विकास काफी परेशान रहता था। खुदकुशी से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने कहा है कि वह अपनी पत्नी रीजा दुआ को काफी प्यार करता है, लेकिन उसकी सास मधु और हिना उसका घर चलने नहीं दे रही, उसको काफी परेशान करती है।
विज्ञापन
बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
उसकी पत्नी भी उनके साथ मिलकर उसको प्रताड़ित करती है और वह घर में कलह क्लेश करती है। रविवार को विकास घर से निकल गया और उसने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। रात को करीब 11 बजे उसका शव मिला तो पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया। इसके आधार पर विकास की पत्नी, सास और साली पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।