फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति दुबई में, सास-ससुर करते थे टॉर्चर, पिता को मैसेज करके खा लिया जहर

Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
married lady swallowed poison due to torcher by in-laws, husband in dubai
सास-ससुर के टॉर्चर से परेशान महिला ने जहर खाया - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद पति दुबई चल गया। पीछे से सास-ससुर उसे टॉर्चर किया करते थे। बर्दाश्त से बाहर को गया तो पिता को मैसेज करके म​हिला ने जान दे दी।
married lady swallowed poison due to torcher by in-laws, husband in dubai
सास-ससुर के टॉर्चर से परेशान महिला ने जहर खाया - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के जालंधर की है। विवाहिता ने ससुरालियों से तंग होकर जहर खाकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने पिता को किए मैसेज को मृतका का सुसाइड नोट मानकर उसकी सास हरदीप कौर, ससुर  हरजिंदर सिंह और पति लखविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी पति दुबई में है।
married lady swallowed poison due to torcher by in-laws, husband in dubai
सास-ससुर के टॉर्चर से परेशान महिला ने जहर खाया - फोटो : अमर उजाला
थाना डिवीजन एक के प्रभारी बलबीर सिंह ने कहा कि एमएससी कंप्यूटर साइंस पास गुरजीत कौर की दो साल पहले मकसूदां के विवेक विहार के रहने वाले लखविंदर सिंह से शादी हुई थी। शादी के बाद पति लखविंदर सिंह दुबई चला गया तो पीछे से उसके सास और ससुर उसे किसी न किसी बात पर तंग करते थे। इससे गुरजीत कौर काफी परेशान हो गई ​थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
married lady swallowed poison due to torcher by in-laws, husband in dubai
सास-ससुर के टॉर्चर से परेशान महिला ने जहर खाया - फोटो : अमर उजाला
बलबीर सिंह ने बताया कि इसी परेशानी में शनिवार रात को विवाहिता ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। उससे पहले अपने पिता को मैसेज किया, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल परिवार होगा। सवेरे गुरचरण सिंह ने मैसेज देखकर पुलिस को फोन किया। दूसरी ओर, ससुरालियों का फोन भी आ गया और वे तुरंत बेटी के ससुराल पहुंच गए।
विज्ञापन
married lady swallowed poison due to torcher by in-laws, husband in dubai
सास-ससुर के टॉर्चर से परेशान महिला ने जहर खाया - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मृतका के पिता गुरचरण सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अगर शनिवार रात को 15 मिनट देरी से सोते तो शायद अपनी बेटी की जान बचा सकते थे, क्योंकि शनिवार रात को खुदकुशी करने से पहले गुरजीत कौर ने अपने उनको 11:15 पर मैसेज किया था, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराली होंगे। इससे मात्र 15 मिनट पहले ही गुरचरण सो गए थे, उन्हें जिंदगी भर इस बात का मलाल रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed