{"_id":"60c11cf18ebc3e3ba20686fd","slug":"punjab-gangster-jaipal-bhullar-killed-in-encounter-in-kolkata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोलकाता मुठभेड़: हैमर थ्रो का खिलाड़ी था गैंगस्टर जयपाल, ऐसे जुर्म की दुनिया में हुआ दाखिल, मां-बाप ने छोड़ा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोलकाता मुठभेड़: हैमर थ्रो का खिलाड़ी था गैंगस्टर जयपाल, ऐसे जुर्म की दुनिया में हुआ दाखिल, मां-बाप ने छोड़ा घर
Thu, 10 Jun 2021 01:56 AM IST
ajay kumar
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गैंगस्टर जयपाल भुल्लर की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर अब इस दुनिया में नहीं रहा। सिर्फ उसके जुर्म की कहानियां ही बाकी हैं। बुधवार को कोलकाता में वहां स्पेशल टास्क फोर्स ने जवाबी कार्रवाई में जयपाल भुल्लर और जसप्रीत जस्सी को मार गिराया। जयपाल और जस्सी दोनों खिलाड़ी से नशा तस्कर बने फिर गैंगस्टर बन गए। गैंगस्टर जयपाल वर्ष 2003 से पहले शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हेमर थ्रो का अभ्यास करता था। वह पंजाब का हेमर थ्रो का अच्छा खिलाड़ी था और जालंधर में भी अभ्यास करता रहा है। जालंधर में उसकी दोस्ती शेरा से हुई और दोनों इकट्ठे रहने लगे। वहीं से वह बुरी संगत में पड़ गया और उसने 2003 में अपराध की दुनिया में कदम रखा।जानकारी के अनुसार जयपाल और शेरा दोनों इकट्ठे जिम जाते थे। यहां उसकी बुरे लोगों से दोस्ती हो गई। जब जयपाल के इंस्पेक्टर पिता को पता चला कि जयपाल बुरी संगत में पड़ गया है तो वे उसे अपने साथ लुधियाना ले आए।
2 of 5
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : एएनआई
इसके बाद पिता फिल्लौर में छह माह की ट्रेनिंग में चले गए तो जयपाल को आजादी मिल गई। इसी समय लुधियाना में जमीनी झगड़े में जयपाल पर केस दर्ज हुआ। पिता ट्रेनिंग से लौटे तब तक जयपाल गैंगस्टर बन चुका था। पिता को इसकी जानकारी मिली तो पूरे परिवार को शर्मिंदगी सहनी पड़ी कि जयपाल ने किसी की हत्या कर दी है।
3 of 5
गैंगस्टर जयपाल और जस्सी की फाइल फोटो।
इसके बाद तो लुधियाना, चंडीगढ़ और बठिंडा जेल में जयपाल का आना-जाना हो गया। जयपाल और शेरा दोनों इकट्ठे अपराध को अंजाम देते थे। वर्ष 2012 में पुलिस ने शेरा को बठिंडा में मार गिराया तो जयपाल को गहरा सदमा लगा। जयपाल ने शेरा की मौत का बदला लेने की ठान ली। उसे शक था कि गैंगस्टर जसविंदर रॉकी ने पुलिस से शेरा की मुखबिरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसी अपार्टमेंट में हुई मुठभेड़।
- फोटो : एएनआई
जयपाल ने 30 अप्रैल 2016 को परवाणू के पास रॉकी की हत्या कर दी। उसके बाद जयपाल घर नहीं लौटा और पुलिस ने परिवार को तंग करना शुरू कर दिया। बताते हैं कि इस वारदात से पहले पिता एक बार जयपाल को जमानत पर छुड़ा लाए थे और वह घर रहने लगा था। लेकिन जयपाल के दोस्तों ने उसका साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
गैंगस्टर जयपाल भुल्लर की फाइल फोटो।
जयपाल परिवार को यह कहकर घर से चला गया कि मुझे जीने दो और खुद भी जी लो। इसके बाद विक्की गौंडर से मिलकर उसने गैंग तैयार किया और लूटपाट व हत्या की वारदातों को अंजाम देने लगा। इस पर परिवार ने उसे बेदखल कर दिया आज जयपाल पर 50 से अधिक केस दर्ज हैं। पिता ने अपने दूसरे बेटे को पुलिस से बचाने के लिए विदेश भेज दिया है। जबकि पुलिस की दबिश से तंग आकर वे पिछले एक माह से घर से गायब हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।