{"_id":"60c1002c8ebc3ed3db45456b","slug":"read-the-story-of-gangster-jaipal-bhullar-who-killed-in-encounter-in-kolkata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहानी जयपाल भुल्लर की: ऐसे इंस्पेक्टर का बेटा बना पंजाब का बड़ा गैंगस्टर, पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कहानी जयपाल भुल्लर की: ऐसे इंस्पेक्टर का बेटा बना पंजाब का बड़ा गैंगस्टर, पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
गैंगस्टर जयपाल भुल्लर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। लुधियाना के जगरांव में दो एएसआई की हत्या मामले में आरोपी की पंजाब पुलिस को तलाश थी। जयपाल के मारे जाने के साथ ही पंजाब में जुर्म के एक अध्याय का अंत हो गया है। गैंगस्टर जयपाल भुल्लर पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला था। उसका नाम सुर्खियों में तब आया जब उसने फाजिल्का निवासी गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी परवाणू में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से पहले फिरोजपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में जयपाल की पहचान एक साधारण व्यक्ति के तौर पर थी। जबकि वह पंजाब के बाहर लूटपाट समेत तमाम वारदातों को अंजाम देता रहा था। इस पर परिवार ने उसे बेदखल कर दिया आज जयपाल पर 50 से अधिक केस दर्ज हैं। पिता ने अपने दूसरे बेटे को पुलिस से बचाने के लिए विदेश भेज दिया है। जबकि पुलिस की दबिश से तंग आकर वे पिछले एक माह से घर से गायब हैं।
2 of 5
जयपाल भुल्लर की फाइल फोटो।
इंस्पेक्टर का बेटा बन बैठा गैंगस्टर
जयपाल भुल्लर की कहानी का एक हिस्सा यह है कि वह इंस्पेक्टर का बेटा है। उसके पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे। हालांकि अब वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को कोलकाता में पुलिस से हुई मुठभेड़ में जयपाल समेत दो आरोपी मारे जा चुके हैं।
3 of 5
कोलकाता में मौके पर जुटे स्थानीय लोग और मौजूद पुलिसबल।
- फोटो : एएनआई
खुफिया सूत्रों के अनुसार जयपाल ने फिरोजपुर कैंट निवासी दीपू ढींगड़ा की भी हत्या की थी। जयपाल पर पचास से अधिक लूटपाट और हत्या के मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी बहुत पहले से तलाश थी। कुछ दिन पहले जगरांव में दो एएसआई की हत्या करने पर पुलिस ने इसकी तलाश तेज कर दी थी। फिरोजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जयपाल की कोठी पर पुलिस की पैनी नजर थी लेकिन रॉकी की हत्या करने के बाद जयपाल अपने घर नहीं लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Haryana
- फोटो : एएनआई
फिरोजपुर की बस्ती टैंकावाली के रहने वाले चंदू गैंगस्टर ने चंदू गैंग नाम से अपना गिरोह बनाया था। उसके गैंग के लोग फिरोजपुर में सक्रिय थे। जयपाल भी चंदू गैंग से जुड़ गया था। फिरोजपुर में एक दियोड़ा गैंग भी था। इन दोनों गिरोह में आपसी अदावत थी। दोनों गिरोहों ने एक-दूसरे के गैंग के लोगों की कई हत्याएं कीं। जानकारों का कहना है कि जयपाल ने गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया की मौत और चंदू के जेल जाने के बाद गिरोह की कमान संभाल ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद सीआईडी व अन्य जांच टीम।
- फोटो : एएनआई
जेल में बंद गैंगस्टर चंदू के इशारे पर भी जयपाल वारदातों को अंजाम देता था। जयपाल सुक्खा काहलवां हत्याकांड में शामिल था। चंदू-जयपाल गैंग में फरीदकोट निवासी बिल्ला ख्वाजके, उत्तर प्रदेश का शूटर असलम भी शामिल हैं, इनकी भी पुलिस को तलाश है। चंदू गैंग को जयपाल चला रहा था, इसका इतना भय था कि फिरोजपुर के ज्यादातर ठेकेदार से इसके गिरोह के लोग वसूली करते हैं। उक्त गैंग के कई राजनीतिक नेताओं से भी संबंध हैं। हाल में हुए नगर काउंसिल चुनाव में उक्त गैंग ने अहम भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।