फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतक: लाइव कैमरे में कैद हुई बॉक्सिंग खिलाड़ी की हत्या, वजह जान पुलिस भी रह गई हैरान

Wed, 09 Jun 2021 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Murder of Boxing Player in Rohtak of Haryana
युवक की हत्या का मामला सुलझा - फोटो : अमर उजाला
रोहतक की तेज कॉलोनी में हुई पाड़ा मोहल्ला के युवक कामेश उर्फ रौनक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस को पता लगा है कि एक महिला वारदात से पहले सोमवार दोपहर पुलिस थाने में गई और मौखिक तौर पर कहा कि आरोपी राहुल उसकी नाबालिग बेटी को तंग करता है। उसने लिखित शिकायत देने के बजाय आरोपी को समझाने का आग्रह किया। इसके बाद सोमवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए और 26 वर्षीय कामेश उर्फ रौनक की जान चली गई। कामेश उर्फ रौनक एमबीए दूसरे वर्ष का छात्र था। साथ ही पंजाब व दिल्ली में मॉडलिंग कर चुका था। इसके अलावा बॉक्सिंग का भी अच्छा खिलाड़ी रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों की छानबीन की तो आरोपी एक ही निकला। आरोपी राहुल उर्फ नली को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद हत्या की जो वजह पुलिस के सामने आई, उससे सब चौंक गए। कामेश की हत्या के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने रोड जाम कर दिया था। 
Murder of Boxing Player in Rohtak of Haryana
रोहतक में हत्या - फोटो : अमर उजाला
पाड़ा मोहल्ला निवासी राजेश लोहट नगर निगम में स्टोर कीपर हैं। सोमवार रात उनके बेटे कामेश की हत्या कर दी गई। कामेश दो बहनों का इकलौता भाई था। राजेश ने पुलिस को बताया कि कामेश सोमवार रात को अपने दोस्त विशाल व शिवा के घर जाने की बात कहकर निकला था। रात करीब पौने 10 बजे शिवा के घर झगड़ा हो गया। झगड़े में राहुल उर्फ नली, सन्नी, रोहित व दो अन्य लड़कों ने मारपीट की। राहुल ने चाकू से रौनक की छाती व पेट में वार किए। विशाल, शिवा व फारूल ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कामेश को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
Murder of Boxing Player in Rohtak of Haryana
रोहतक में हत्या - फोटो : अमर उजाला
राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने कामेश के दोस्त विशाल व फारूल से झगड़े के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर राहुल ने एक किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। उस समय कामेश, विशाल व उसके साथियों ने लड़की की मदद की थी। आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की की मां पुलिस के पास आई थी, लेकिन आरोपी राहुल के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी। कहा कि आरोपी को बुलाकर समझा दें। पुलिस ने पता किया तो आरोपी घर पर नहीं था। देर रात दोनों पक्षों में झगड़ा ही हो गया। इसमें एक युवक की जान चली गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of Boxing Player in Rohtak of Haryana
कामेश - फोटो : फाइल फोटो
मृतक कामेश के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को 2 मिनट 19 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप सौंपी है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक युवक को पीटते हुए एक घर के सामने पहुंचे। एक मिनट तक झगड़ा होता रहा। तभी एक युवक डंडा लेकर आया, लेकिन कामेश ने डंडा छीन लिया। फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। अगले 45 सेकेंड डंडे व मुक्के चले। लोग दोनों पक्षों को अलग-अलग करने के बजाय देखते रहे। तभी एक पक्ष गली के अंदर चला गया। एक युवक वापस आया, जिसने कामेश पर तेजधार हथियार से छाती व पेट पर वार किए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कामेश को उसके साथी पीजीआई ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
Murder of Boxing Player in Rohtak of Haryana
रोहतक में हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जांच में पता चला है कि सोमवार को आरोपी युवक राहुल ने एक किशोरी से अभद्र व्यवहार किया था। उसकी मां पुलिस चौकी में गई थी, लेकिन लिखित शिकायत नहीं दी। इसके बाद शाम को कामेश व उसके दोस्तों के साथ आरोपियों का झगड़ा हो गया। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी राहुल उर्फ नली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका भाई सन्नी पीजीआई में दाखिल है, जहां पुलिस तैनात है। डॉक्टर से अनुमति मिलते ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed