{"_id":"57d28e274f1c1bbc61317272","slug":"the-most-wanted-sharp-shooter-davinder-bambiha-killed-in-encounter-by-bathinda-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश का मोस्टवांटेड शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हत्या के 18 मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देश का मोस्टवांटेड शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हत्या के 18 मामले
Sat, 10 Sep 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बठिंडा पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गैंगस्टर दविंदर बंबीहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गुजरात-महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों में दर्जनों मर्डर केसों में मोस्टवांटेड शार्प शूटर आज पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एक गैंगस्टर गंभीर हैं।
2 of 5
बठिंडा पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गैंगस्टर दविंदर बंबीहा
- फोटो : अमर उजाला
एनकाउंटर, पंजाब के बठिंडा में हुआ। बठिंडा के एसएसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि रामपुरा क्षेत्र के गांव चोटीयां के समीप कुछ गैंगस्टर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए हैं। रामपुरा फूल के डीएसपी के नेतृत्व में टीम भेजी गई।
3 of 5
बठिंडा पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गैंगस्टर दविंदर बंबीहा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब चैकिंग शुरू की तो पुलिस टीम को देखकर कुछ युवक खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वे फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में एक युवक मौके पर ही ढेर हो गया, वहीं दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बठिंडा पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गैंगस्टर दविंदर बंबीहा
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, कुल पांच गैंगस्टरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। दविंदर बंबीहा तो मौके पर ही मारा गया, जबकि उसका साथी गैंगस्टर तारा दोसांझ घायल हो गया। एक और गैंगस्टर डिंपी के मारे जाने की भी सूचना है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। दो गैंगस्टर फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
बठिंडा पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गैंगस्टर दविंदर बंबीहा
- फोटो : अमर उजाला
17 महीने से फरार शार्प शूटर दविंदर बंबीहा देश में दहशत का दूसरा नाम था, क्योंकि वह मुंबई से ट्रेनिंग लेकर शार्प शूटर बना था। वह उसका साथी सर्वजीत सिंह उर्फ शरणी पंजाब सहित गुजरात व महाराष्ट्र की पुलिस को वांटेड थे। उनके खिलाफ चाचा-भतीजा की हत्या करने सहित दर्जन के करीब हार्ड क्राइम के मामले दर्ज है। दोनों आरोपी 14 सितम्बर 2013 को दोहरे हत्याकांड के मामले को लेकर फरीदकोट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।