Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
A bus packed with passengers overturned near Tawa Bridge chaos and screams ensued.
{"_id":"6a8142ce956791df3403edac","slug":"a-bus-packed-with-passengers-overturned-near-tawa-bridge-chaos-and-screams-ensued-narmadapuram-news-c-1-1-noi1512-4615291-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: तवा पुल के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 मुसाफिर हुए घायल; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: तवा पुल के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 मुसाफिर हुए घायल; मची चीख-पुकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 05:26 PM IST
Link Copied
रविवार सुबह तवा पुल और आंचलखेड़ा के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले, जबकि कई यात्री अंदर फंस गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने भी अपने वाहन रोककर मदद के लिए दौड़ लगाई। यात्रियों और राहगीरों ने मिलकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही माखननगर थाने का पुलिस स्टाफ और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नर्मदापुरम जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में कुल 12 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष समेत अन्य यात्री शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
बालाघाट से भोपाल जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार बस बालाघाट से यात्रियों को लेकर भोपाल जा रही थी। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। तवा पुल से आंचलखेड़ा के बीच अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
भोपाल पहुंचने की जल्दी में तेज रफ्तार का दावा
यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस के सुबह करीब 7 बजे भोपाल पहुंचने का समय था। देरी होने के कारण चालक कथित तौर पर बस को तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हुआ और हादसा हो गया। हालांकि बस पलटने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 6:15 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नर्मदापुरम भिजवाया गया। यात्रियों ने तेज रफ्तार की जानकारी दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच में चालक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।