{"_id":"6a81986aa07cd72542019342","slug":"bloody-clash-over-land-dispute-one-killed-two-injured-in-asi-firing-rajgarh-news-c-1-1-noi1454-4615539-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, एएसआई की फायरिंग से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, एएसआई की फायरिंग से एक की मौत, दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 05:59 PM IST
जमीन-प्लॉट के मामूली विवाद ने खूनी रंग ले लिया। राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलालखेड़ी में हुए विवाद के दौरान शाजापुर जिले में पदस्थ एक एएसआई दिलीप प्रजापति ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार बिलालखेड़ी गांव में जमीन-प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बातचीत बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान शाजापुर जिले में पदस्थ एएसआई दिलीप प्रजापति मौके अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति को सीने में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोगों को भी गोलियां लगीं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को ग्रामीणों की मदद से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शुजालपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना के दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे विवाद के बीच फायरिंग हुई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तलेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोटरसाइकिल से भाग रहे आरोपी एएसआई दिलीप प्रजापती को हिरासत में लेकर उससे लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। तलेन पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह छुट्टी पर था या किसी अन्य काम से गांव आया था।
घटना के बाद बिलालखेड़ी गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायलों के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। राजगढ़ एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद जमीन की नपती को लेकर था। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि एएसआई का विवाद से सीधा संबंध था या वह बीच-बचाव करने आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।