सब्सक्राइब करें

घर में छुपे गैंगस्टरों को पुलिस ने घेरा, तो एक-दूसरे को गोली से उड़ाया

ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 14 Jun 2017 10:18 AM IST
three gangster dead in encounter at sirsa
encounter
हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में पुलिस और पंजाब के तीन गैंगस्टरों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हुई। 
three gangster dead in encounter at sirsa
encounter
डबवाली क्षेत्र के गांव सुकेराखेडा के समीप मंगलवार सुबह करीब चार बजे पुलिस मुठभेड़ में पंजाब के तीन गैंगस्टर मारे गए। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर तीनों बदमाशों ने ही एक-दूसरे को गोली मार दी। यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा पुलिस ने मिलकर की है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। तीनों गैंगस्टर गांव चौटाला में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल थे।
three gangster dead in encounter at sirsa
encounter
जैतो निवासी कमलजीत सिंह उर्फ बंटी और गांव रोड़ीकपूरा निवासी जसप्रीत सिंह जिम्मी उर्फ जंपी मकान की छत पर मृत पाए गए। वहीं उनके तीसरे साथी फिरोजपुर के गांव रूकनवाला निवासी निशान सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने मकान के मालिक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार तीनों ही गैंगस्टर सोमवार रात गांव सुकेराखेड़ा ढाणी में सफेद स्कॉर्पियो पर सुखपाल सिंह के मकान पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
three gangster dead in encounter at sirsa
encounter
मंगलवार सुबह लगभग पौने पांच बजे  लगभग 22 पुलिस कर्मियों ने किसान के खेत में बने मकान को घेर लिया। पुलिस की तरफ से चेतावनी देने पर गैंगस्टरों ने मकान की छत से फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ देर बाद फायरिंग रुकने पर छत के ऊपर से गोलियां चलने की आवाज आई और फिर बंद हो गई। 
three gangster dead in encounter at sirsa
encounter
इसके बाद पुलिस ने मकान के अंदर प्रवेश किया और देखा कि वहां दो गैंगस्टर मृत पड़े थे जबकि तीसरा जख्मी हालत में था।  वहीं बठिंडा रेंज के आईजी एमएस छिन्ना ने अंदेशा जताया कि जब निशान सिंह भागने लगा होगा तो दोनों में से किसी एक गैंगस्टर उसे गोली मारी होगी जो उसके सीने में लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed