सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was attacked with a knife in a dispute over vacating a house, his condition is critical.

Meerut News: मकान खाली कराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife in a dispute over vacating a house, his condition is critical.
विज्ञापन
- आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित औरंगशाहपुर डिग्गी में मंगलवार रात मकान खाली करने के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि आरोपी ममेरे भाई सागर और कैफ ने जावेद पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल की पत्नी शमा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर ली।
औरंगशाहपुर डिग्गी निवासी शमा ने मेडिकल थाने में मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि करीब तीन माह पूर्व उनके पति जावेद ने अपने मामा करम खां से मकान खरीदा था। मकान का बैनामा शमा के नाम कराया गया था। आरोप है कि बैनामे के बाद भी करम खां के बेटे सागर और कैफ मकान खाली नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:10 बजे सागर और कैफ उनके घर के सामने पहुंचे और मकान खाली करने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब जावेद ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जावेद के पेट में कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा बताया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed