सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sohrabgate bus stand will be built like an airport, buses will operate from Lohianagar

Meerut: एयरपोर्ट जैसा बनेगा सोहराबगेट अड्डा, लोहियानगर से संचालित होंगी बसें, जानें कब से शुरू होगा काम

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 20 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने लोहियानगर योजना की जमीन पर रोडवेज बसें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। यहां चाहरदिवारी और पानी की आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल लगाने का काम चल रहा है।

Meerut: Sohrabgate bus stand will be built like an airport, buses will operate from Lohianagar
सोहराबगेट डिपो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हापुड रोड पर लोहियानगर से अस्थायी सोहराबगेट बस अड्डा जून से संचालित हो जाएगा। बस अड्डे की जमीन पर चाहरदिवारी और अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। परिवहन निगम ने यहां कुछ बसें भी खड़ी कर दी हैं। गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे को अगले कुछ दिन में ही खाली कराना शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos

 

प्रदेश सरकार ने सोहराबगेट डिपो बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया था। यह बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण का ठेका एक साल पूर्व एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया था। सोहराबगेट बस से अड्डे लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, राजस्थान आदि स्थानों के लिए 200 बसों का संचालन हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम और जिला प्रशासन ने अस्थायी सोहराबगेट बस अड्डे के संचालन के लिए लोहियानगर में एमडीए से भूमि किराए पर ली है। एक सप्ताह पहले ही जमीन पर कब्जा लिया गया। निगम ने अस्थायी बस अड्डे के संचालन से पहले विकास कार्य करने के लिए ठेका छोड़ा हुआ है। इस समय अस्थायी बस अड्डे की जमीन पर चहारदिवारी बनाने के साथ साथ जलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया है। 12 बसें भी खड़ी की गई हैं।
 
विज्ञापन

ये बोले एआरएम
लोहियानगर से सोहराबगेट डिपो की बसों का संचालन अगले माह जून से शुरू कर दिया जाएगा। बसों को मरम्मत के लिए मेरठ डिपो भेजा जा रहा है। शीघ्र ही सोहराबगेट डिपो बस अड्डा खाली कर दिया जाएगा। 
- राजीव कुमार, एआरएम, सोहराबगेट डिपो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed