{"_id":"6a0d3f83492c69bf760f00ec","slug":"student-murder-in-meerut-accused-called-farm-owner-to-destroy-evidence-after-murder-2026-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'खेत की सफाई करा देना, जो खर्च होगा दे दूंगा', छात्रा का कत्ल कर अंकुश ने मालिक को किया था फोन; नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'खेत की सफाई करा देना, जो खर्च होगा दे दूंगा', छात्रा का कत्ल कर अंकुश ने मालिक को किया था फोन; नया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 20 May 2026 10:37 AM IST
सार
मेरठ में छात्रा को अगवा कर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी अंकुश ने शादी से मना करने पर छात्रा की हत्या कर खेत मालिक को साक्ष्य मिटाने के लिए कॉल किया था। पुलिस ने खेत मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एससी/एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
1 of 10
Student Murder in Meerut
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र की छात्रा को अगवा कर कल्याणपुर गांव के अंकुश ने उकसिया गांव स्थित ईख के खेत में ले जाकर शादी करने की जिद की। छात्रा ने इन्कार कर दिया। छात्रा का मोबाइल चेक करने पर आरोपी को दूसरे युवक से संबंध का शक हुआ। इससे बौखलाए आरोपी ने छात्रा गला दबाकर हत्या कर दी।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने खेत मालिक आदेश को साक्ष्य मिटाने के लिए कॉल की थी। आदेश ने आरोपी का मोबाइल भी छिपाया था। जानकारी पुलिस को नहीं देने पर आदेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद से उसे जमानत मिल गई।
Trending Videos
2 of 10
सीसीटीवी में आरोपी के साथ बाइक पर जाती दिखी छात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह छात्रा के पिता और परिजन टीपीनगर थाने पहुंचे। उनके पिता ने थाना पुलिस से अब तक की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य आरोपियों नाम प्राथमिकी में शामिल करने की जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
छात्रा की हत्या के बाद गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस परिजन को बताया कि आरोपी अंकुश को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार शाम उकसिया गांव ले जाया गया था। वहां जाकर क्राइम सीन रिक्रेट करते हुए आरोपी से पूछताछ की गई और उससे वारदात के संबंध में जानकारी ली गई।
4 of 10
ईंख के खेत में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बताया कि उसके छात्रा से संबंध थे। फोन पर बातचीत होने के बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर उकसिया गांव स्थित ईंख के खेत तक लाया था। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने की जिद कि लेकिन छात्रा ने साफ कह दिया कि वह अपने माता-पिता की मर्जी से ही शादी करेगी।
विज्ञापन
5 of 10
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने कहा जो खर्च होगा वह दे देगा
छात्रा का मोबाइल चेक करने पर उसे एक लड़के को भेजा गया मैसेज दिखाई दिया। उसे लगा कि इसी वजह से वह शादी से इन्कार कर रही है। आरोपी ने उसके दुपट्टे से ही गला दबाकर हत्या कर दी। यह खेत आरोपी के खेत से पांच सौ मीटर की दूरी पर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।