सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Somendra Tomar Hits Back at Shahid Manzoor, Says Sainik Welfare Department Is Not a ‘Toy’

Meerut: सोमेंद्र तोमर का शाहिद मंजूर पर तीखा पलटवार, कहा- सैनिक कल्याण विभाग झुनझुना नहीं; सैनिकों का सम्मान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 May 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

 मेरठ में मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सैनिक कल्याण विभाग को झुनझुना बताने वाले सपा विधायक शाहिद मंजूर के बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह विभाग सैनिकों के सम्मान और देश की सुरक्षा से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण विभाग है।

Somendra Tomar Hits Back at Shahid Manzoor, Says Sainik Welfare Department Is Not a ‘Toy’
मंत्री सोमेंद्र तोमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सैनिक कल्याण विभाग को लेकर सियासत तेज हो गई है। स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सपा विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि सैनिकों से जुड़े विभाग को झुनझुना बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग कोई झुनझुना नहीं बल्कि एक बड़ा और जिम्मेदारी भरा विभाग है, जो देश की सुरक्षा से जुड़े जवानों के सम्मान से संबंधित है।

Trending Videos


मंगलवार को मेरठ पहुंचे मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस विभाग की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है और वह पूरी गंभीरता के साथ इसका निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना जारी, धूप में चौपाल लगाकर विरोध, कैंट विधायक से लगाई गुहार

विज्ञापन

नमो भारत रेल से मेरठ पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत
स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे डॉ. सोमेंद्र तोमर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। वह नमो भारत रेल से भैंसाली स्टेशन पहुंचे। इसके बाद वहां से पैदल मार्च निकाला और विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

 

सैनिकों के सम्मान से जुड़ा है विभाग
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह नया विभाग और नई जिम्मेदारी है, लेकिन वह इसकी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह विभाग सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान, सहायता और कल्याण से जुड़ा है, इसलिए इसे हल्के में लेना उचित नहीं है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना
शाहिद मंजूर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमेंद्र तोमर ने कहा कि ऐसे बयान देने पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष पहले ही कमजोर हो चुका है और अगले वर्ष भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed