सब्सक्राइब करें

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: राजकुमार यहां ढूंढ रहा था सुरक्षित ठिकाना, राज से मिला लिंक; ये भी बलिया का रहने वाला

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 19 May 2026 08:34 AM IST
सार

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या का चौथा आरोपी यूपी से गिरफ्तार हुआ है। सीबीआई ने आरोपी को मुजफ्फरनगर से पकड़ा है। आरोपी बलिया का रहने वाला है। 11 मई को बलिया के ही राज सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। उससे ही राजकुमार का लिंक मिला।

विज्ञापन
Fourth Accused Rajkumar Singh Arrested in Murder of Subhendu Adhikari PA Chandranath Rath in Muzaffarnagar up
Rajkumar Singh Arrested - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ (41) की हत्या के चौथे आरोपी को सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे के छपार पकड़ा गया राजकुमार सिंह बलिया जिले का निवासी है। वह हरिद्वार से गंगा स्नान करके कार से परिवार के साथ लौट रहा था।


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से 24 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई टीम आरोपी को लेकर चली गई। मंगलवार की शाम सवा पांच बजे तक आरोपी को उत्तर 24 परगना के बारासात स्थित एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Fourth Accused Rajkumar Singh Arrested in Murder of Subhendu Adhikari PA Chandranath Rath in Muzaffarnagar up
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजकुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह मई की रात कोलकाता के मध्यम ग्राम में चंद्रनाथ की हत्या की गई थी। पुलिस ने 11 मई को अयोध्या से बलिया के आनंदनगर निवासी राज सिंह उर्फ चंदन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी चंदन से पूछताछ के बाद सीबीआई ने यूपी और उत्तराखंड में जाल बिछाया। 
 
Trending Videos
Fourth Accused Rajkumar Singh Arrested in Murder of Subhendu Adhikari PA Chandranath Rath in Muzaffarnagar up
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजकुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार रात डिप्टी एसपी राजेश कुमार टीम के साथ छपार टोल प्लाजा पहुंचे। सोमवार तड़के करीब पांच बजे एक कार को रुकवाकर चेकिंग की गई। स्थानीय पुलिस की मदद से सीबीआई ने बलिया के रासड़ा थाना क्षेत्र के गांव रातोपुर निवासी राजकुमार सिंह को पकड़ लिया और छपार थाने ले गई। करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद जानकारी हाथ लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fourth Accused Rajkumar Singh Arrested in Murder of Subhendu Adhikari PA Chandranath Rath in Muzaffarnagar up
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार हरिद्वार में ढूंढ रहा था ठिकाना 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पकड़ा गया राजकुमार सिंह ठिकाना बदलने की फिराक में था। पहले वह बलिया से फरीदाबाद में पहुंचा और अब हरिद्वार में सुरक्षित इंतजाम की तलाश में था। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि सीबीआई की जांच के बाद ही अन्य तथ्य प्रकाश में आएंगे।
विज्ञापन
Fourth Accused Rajkumar Singh Arrested in Murder of Subhendu Adhikari PA Chandranath Rath in Muzaffarnagar up
चंद्रनाथ रथ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
छपार पुलिस के सहयोग से आरोपी को टोल पर पकड़ा गया। आरोपी दो महिलाओं के अलावा अपने पिता के साथ फ्रॉक्स कार में सवार होकर वापस फरीदाबाद लौट रहा था। टोल पर चेकिंग के दौरान पुलिस और सीबीआई की टीम से बचने का प्रयास किया लेकिन लंबी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपनी पहचान स्वीकार की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed