सब्सक्राइब करें

छात्रा हत्याकांड मेरठ: अंतिम संस्कार के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 May 2026 12:02 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में बीए छात्रा की हत्या के बाद थिरोठ गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव में भारी बल तैनात कर रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Meerut: Tension in Village After BA Student Murder, Heavy Police Deployment in Meerut
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीए की छात्रा की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

गांव के सभी प्रमुख रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में गांव में शांति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: अगवा कर छात्रा का कत्ल, चेहरा और हाथ जलाया, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका; युवती के 'दोस्त' ने कबूल किया ये सच 

Trending Videos
Meerut: Tension in Village After BA Student Murder, Heavy Police Deployment in Meerut
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

गांव के रास्तों पर बैरिकेडिंग, आवाजाही पर नजर
पुलिस ने गांव की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी है। राहगीरों और वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है और कई मार्गों पर रूट बदलकर लोगों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है।

कल्याणपुर पुलिस चौकी से आने वाले वाहनों और राहगीरों को पूरा महादेव मार्ग की ओर भेजा जा रहा है। बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश से पहले पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Tension in Village After BA Student Murder, Heavy Police Deployment in Meerut
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
सोमवार सुबह करीब आठ बजे छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गांव में गमगीन माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग मौजूद रहे।अंतिम संस्कार के समय परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक की स्थिति दिखाई दी।

Meerut: Tension in Village After BA Student Murder, Heavy Police Deployment in Meerut
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
Meerut: Tension in Village After BA Student Murder, Heavy Police Deployment in Meerut
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed