सब्सक्राइब करें

West UP Weather: 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 17 May 2026 11:16 AM IST
सार

Meerut News: वेस्ट यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और शामली समेत कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दिन में निकलना दुश्वार हो रहा है। अगले चार दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
West UP Weather: Mercury may cross 43 degrees, strong sunlight has troubled us since morning
धूप से परेशान युवती। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर और तल्ख कर लिए हैं। दिन की शुरुआत से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी अधिक है कि दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों का दिन में घरों से निकलना दूभर हो गया है।

 
West UP Weather: Mercury may cross 43 degrees, strong sunlight has troubled us since morning
मेरठ में गर्मी से परेशान युवक। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। रविवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। दोपहर के समय गर्म हवाओं और लू जैसे हालात ने लोगों को खासा परेशान किया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। तेज धूप से बचने के लिए लोग अपने सिर और चेहरे को ढककर निकलते दिखाई दे रहे हैं।
 
West UP Weather: Mercury may cross 43 degrees, strong sunlight has troubled us since morning
कपड़ा लपेटकर गुजरती युवती। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है, जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है, जिससे उमस और गर्मी दोनों मिलकर लोगों को परेशान कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
West UP Weather: Mercury may cross 43 degrees, strong sunlight has troubled us since morning
पूरी तरह पैक होकर निकली युवती। - फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण का स्तर भी बिगड़ा
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी लगातार खराब होता जा रहा है। मेरठ और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप, धूल और शुष्क मौसम के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में अधिक समय तक बने रहते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है।
 
विज्ञापन
West UP Weather: Mercury may cross 43 degrees, strong sunlight has troubled us since morning
धूप, गर्मी और प्रदूषण से परेशान स्कूटी सवार मां-बेटा। - फोटो : अमर उजाला
गर्मी से बचाव के उपाय
फिजिशियन डॉक्टर संजीव शर्मा ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्का भोजन करें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई है। मौसम विभाग के अनुसार, यदि मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है, तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है।

ये भी देखें...
Meerut: सेक्सवर्धक दवाओं के नाम पर 10 राज्यों के लोगों से 50 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार, ऐसे बनाया शिकार
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed