{"_id":"6a0c2cc1b7662a4d4a0b00eb","slug":"muzaffarnagar-car-rams-into-stationary-truck-on-panipat-khatima-highway-two-dead-one-injured-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, चालक व महिला की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, चालक व महिला की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद कार में लगी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 May 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा मार्ग पर खड़े ट्रक में कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार चालक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद कार में आग भी लग गई।
हादसे के बाद घायलों को ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से एक कार जा घुसी। इस हादसे में कार चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। टक्कर के कुछ ही देर बाद कार में आग भी लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने बचाई जान
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय एक कार चरथावल की ओर से पानीपत-खटीमा मार्ग पर जा रही थी। रास्ते में सड़क किनारे एक ट्रक खराब होकर खड़ा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल ने बुझाई आग, पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मृतक चालक की पहचान जलालाबाद निवासी नाजिम के रूप में हुई है। अन्य जानकारी जुटाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।