{"_id":"6a0bd8c0f985e2431802948a","slug":"student-murder-in-meerut-outrage-over-student-murder-family-demands-bulldozer-action-against-accused-house-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: इस बात से बौखला गया था अंकुश, छात्रा के फोन में मिले थे मैसेज, हत्या से उबाल; पोस्टमार्टम में ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस बात से बौखला गया था अंकुश, छात्रा के फोन में मिले थे मैसेज, हत्या से उबाल; पोस्टमार्टम में ये खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 19 May 2026 09:22 AM IST
सार
मेरठ में अपहरण कर युवती की हत्या करने के मामले में छात्रा की हत्या से उबाल है। परिजन आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए अड़े हैं। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी ने धमकी दी थी। शादी नहीं कराई तो उठा ले जाऊंगा।
विज्ञापन
Student Murder in Meerut
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के टीपीनगर थाना इलाके की रहने वाली बीए की छात्रा की निर्मम हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंके जाने से लोगों में गुस्सा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश के खिलाफ हत्या, अपहरण और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस बीच सोमवार को विभिन्न संगठनों के साथ परिजनों ने डीएम डॉ. वीके सिंह को संबोधित ज्ञापन एसपी देहात व एडीएम को देकर आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने की गुहार लगाई।
ईंख के खेत में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस नोट में छात्रा ने परीक्षा देने जाने के दौरान डर लगने और अनहोनी की आशंका जताई थी। 17 मई (रविवार) दोपहर दो बजे छात्रा का शव उकसिया गांव के ईंख के खेत में मिला था।
Trending Videos
सीसीटीवी में आरोपी के साथ बाइक पर जाती दिखी छात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव की सीमा सील, राजनेताओं ओर मीडियाकर्मियों को रोका
अपहरण कर हत्या के बाद छात्रा का शव सोमवार सुबह गांव लाया गया। इस दौरान सीमा सील करते हुए गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई। गांव के हर रास्ते पर निगरानी बढ़ा दी गई। नेताओं, मीडियाकर्मियों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया गया। पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों को नहीं जाने दिया गया।

छात्रा की हत्या के बाद गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैसेज देखकर बौखला गया था अंकुश
एसएसपी के मुताबिक आरोपी अंकुश बाइक पर छात्रा को उकसिया गांव ले गया। यहां छात्रा का मोबाइल चेक किया तो दूसरे लड़के को किया गया मैसेज देखकर वह बौखला गया। उसे दूसरे युवक से छात्रा के संबंध होने का शक हुआ। इसी वजह से उसने 15 मई को ही दुपट्टे से गला दबाकर छात्रा की ईंख के खेत में हत्या कर दी थी। परिजनों का कहना है कि एक आरोपी यह वारदात नहीं कर सकता।

गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
पीएसी में तैनात अंकुश के भाई ने ली थी जिम्मेदारी
अंकुश के जिस भाई अंकित पर छात्रा के परिजन आरोप लगा रहे हैं, वह पीएसी मुरादाबाद में तैनात है। 2024 में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद अंकित ने ही जिम्मेदारी ली थी कि अब अंकुश आगे ऐसी हरकत नहीं करेगा। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी से छेड़छाड़ की गई थी। तब आरोपी अंकुश ने साथी निशांत की कार में खींचने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की गई तो गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया था। आरोपी पक्ष ने माफी मांगी थी।