सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Student Found Dead Behind Girls’ Hostel in Meerut College Campus

Meerut: गंगानगर में कॉलेज हॉस्टल के पीछे मिला छात्रा का शव, चेहरे पर चोट से पहचान मुश्किल, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 May 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के पीछे छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट होने से पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस वार्डन और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Meerut: Student Found Dead Behind Girls’ Hostel in Meerut College Campus
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र स्थित एक निजी महाविद्यालय के छात्रावास के पीछे बुधवार सुबह एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। प्रारंभिक आशंका है कि छात्रा छात्रावास की ऊंचाई से नीचे गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Trending Videos


सुबह सफाई कर्मी ने देखा शव
जानकारी के अनुसार डिवाइडर मार्ग स्थित एक निजी महाविद्यालय परिसर में मुक्केबाजी अभ्यास स्थल के पीछे छात्राओं का छात्रावास बना हुआ है। बुधवार सुबह जब सफाई कर्मी वहां पहुंचा तो उसने छात्रावास के पीछे एक छात्रा का शव पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही उसने तुरंत महाविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दवा विक्रेताओं का बंद का एलान, दुकानदार असमंजस में, मरीजों को हुई दिक्कत तो कार्रवाई तय

विज्ञापन

अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित
महाविद्यालय प्रशासन छात्रा को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर गंगानगर थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रावास की वार्डन और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में महाविद्यालय प्रशासन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed