{"_id":"68f5ed37bbe2d912fe0f28ad","slug":"woman-murdered-in-chandigarh-diwali-2025-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मर्डर: जिस बेटे के लिए मां ने की थी पूजा, उसी ने दरिंदगी से काटा गला; पड़ोसी ने बताई पूरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में मर्डर: जिस बेटे के लिए मां ने की थी पूजा, उसी ने दरिंदगी से काटा गला; पड़ोसी ने बताई पूरी कहानी
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:56 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में दीपावली की सुबह लोग पर्व की तैयारी कर रहे थे कि एक चीख से सब सन्न रह गए। लोग बाहर निकले तो पता चला कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है और घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ में युवक ने की मां की हत्या
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चंडीगढ़ के सेक्टर 40 के मकान नंबर 3384 में दीपावली की सुबह एक युवक ने अपनी मां को माैत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी माैके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।
मृतका सुशीला नेगी मूल रूप से गढ़वाल की रहने वाली थीं। पड़ोस के लोग बताते हैं कि आज की वारदात से पहले घर में सुशीला ने कई दिनों तक पूजा अर्चना की थी। पड़ोसी पुलकित ने बताया कि सुशीला ने बेटे रविंद्र के ठीक होने की कामना से घर पर पूजा करवाई थी।
2 of 6
चंडीगढ़ में मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर तक बिखरा था खून
पुलकित ने बताया कि सुबह घर के पास अचानक चीख-पुकार और शोर हुआ। वह तुरंत घर की तरफ पहुंचे तो देखा कि बाहर तक खून बिखरा हुआ है।
3 of 6
चंडीगढ़ में मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
कार में बैठकर भागा आरोपी
आरोपी मौके से एक बैग लेकर कार में बैठकर फरार हो गया था। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी खून से लथपथ भागता हुआ कैद हो गया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चंडीगढ़ में मर्डर
- फोटो : संवाद
चाकू लगते ही सुशीला की निकली थी चीख
पुलकित ने बताया कि घर के दोनों तरफ दीवार होने के कारण वे तुरंत घर में नहीं घुस सके। वहीं चाकू लगने से महिला ने तेज आवाज में चीख मारी थी, जिसे सामने वाली गली में रहने वाले लोगों ने भी सुना। जैसे ही वह दीवार से उनके घर में प्रवेश होने लगे तो आरोपी बाहर भाग गया।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मां को पीटता था आरोपी
पड़ोसी के मुताबिक आरोपी और उसकी मां के बीच पारिवारिक झगड़े चलते रहते थे। आरोपी अक्सर अपनी मां को पीटता था। उनकी मां बेटे की मारपीट से बचने के लिए घर आ जाती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।