फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ममता का खून: जिंदगी की भीख मांगती रही मां, बेटे को नहीं आई दया.. इतनी बार मारा चाकू बचने की गुंजाइश न रही

Wed, 22 Oct 2025 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 11:55 AM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में दीपावली की सुबह एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। आरोपी मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। पुलिस ने उसे मुरथल टोल से गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
Woman murdered in chandigarh son arrested
चंडीगढ़ में युवक ने की मां की हत्या - फोटो : संवाद

चंडीगढ़ सेक्टर-40 डी में दीपावली की सुबह एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाला सच सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को मुरथल टोल से गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, 44 वर्षीय आरोपी रवींद्र उर्फ रवि मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी की पत्नी करीब एक साल पहले उसे छोड़कर सेक्टर-45 स्थित अपने मायके चली गई थी। उसकी एक बेटी है जो अपनी मां के साथ रहती है। 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में मर्डर: जिस बेटे के लिए मां ने की थी पूजा, उसी ने दरिंदगी से काटा गला; पड़ोसी ने बताई पूरी कहानी

Woman murdered in chandigarh son arrested
चंडीगढ़ में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले हुई थी पिता की माैत
तीन साल पहले आरोपी के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बड़ा भाई सेक्टर-40 में परिवार के साथ रहता है और घटना के समय विदेश में था। परिवार मूल रूप से गढ़वाल का रहने वाला है। रवि पंजाब विश्वविद्यालय में क्लर्क था, जबकि उसके पिता भी पीयू में कर्मचारी रह चुके थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 
Woman murdered in chandigarh son arrested
चंडीगढ़ में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
गले में अंदर तक घुस चुका था चाकू
सुशीला के गर्दन, हाथ, पीठ, पेट और अन्य हिस्सों पर चाकू के 16 निशान मिले हैं । मृतका के गले के काफी अंदर तक चाकू घुस चुका था। पुलिस के अनुसार, मां ने खुद को बचाने की कोशिश की, इस दौरान आरोपी के भी हाथ में चोट और खरोंच आईं। 

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने कार में कपड़े बदले और घर के पास जंगल क्षेत्र में चाकू व खून से सने कपड़े छिपा दिए। इसके बाद वह गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि जिस चाकू से वार किए गए, वह सब्जी काटने वाला नहीं है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से ही चाकू लाकर घर में रखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman murdered in chandigarh son arrested
चंडीगढ़ में मर्डर - फोटो : संवाद
पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना
शिकायतकर्ता आकाश बेन्स (40) ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह घर पर चाय पी रहे थे, तभी पड़ोस से जोर-जोर से रोने की आवाज आई। जब वे सेकंड फ्लोर पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर बाद आरोपी रविंदर बाहर निकला, उसके कपड़े खून से सने हुए थे। जब लोग अंदर पहुंचे तो फर्श पर खून फैला हुआ था और सुशीला खून से लथपथ बेसुध पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Woman murdered in chandigarh son arrested
चंडीगढ़ में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
अक्सर मां से होता था झगड़ा
पड़ोसी पुलकित के अनुसार, आरोपी और उसकी मां के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कई बार महिला मारपीट से बचने के लिए उनके घर आ जाती थी। वारदात के दिन भी घर से चीख सुनाई दी थी। दीवार पार कर पड़ोसी अंदर पहुंचे तो आरोपी भाग गया था। परिजनों ने बताया कि आरोपी का इलाज सेक्टर-32 अस्पताल में चल रहा था और कुछ समय पहले वह भर्ती भी रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed