{"_id":"6a54063c42fa48056109b74e","slug":"lakh-from-a-dry-fruit-traders-accountant-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-833924-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से 24.90 लाख की लूट में तीन सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से 24.90 लाख की लूट में तीन सिपाही गिरफ्तार
Mon, 13 Jul 2026 02:55 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से 24.90 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी तीनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात जालौन में दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया गया और रविवार शाम पूछताछ के लिए झांसी लाया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले तीन सिपाहियों समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आरोपी सिपाहियों के नाम सामने आने के बाद जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामले में झांसी के तीन युवकों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में लूट की अधिकांश रकम इन्हीं युवकों के पास होने की जानकारी मिली है।
पुलिस के अनुसार, सूरत निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी जितेंद्र पटेल के मुंशी किशन पांचाल (30) का बृहस्पतिवार शाम काले रंग की क्रेटा कार में सवार तीन सिपाहियों ने अपने तीन साथियों के साथ अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने रुपये से भरा बैग लूटने के बाद किशन को कानपुर बाईपास के पास छोड़ दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई दिए। उनकी पहचान ललितपुर के जाखलौन निवासी राघवेंद्र राजपूत, नीरज राजपूत और दतिया निवासी मनोज के रूप में हुई। वारदात के बाद तीनों झांसी-कानपुर हाईवे से उरई की ओर भाग निकले थे।
लोकेशन ट्रेस कर दबोचे गए आरोपी
घटना के खुलासे के लिए स्वॉट टीम सहित चार पुलिस टीमों को लगाया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर पुलिस शनिवार देर रात उरई पहुंची और तीनों आरोपियों को उनके ठिकानों से हिरासत में ले लिया। रविवार शाम उन्हें झांसी लाकर क्राइम ब्रांच कार्यालय में पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ के आधार पर वारदात की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की कड़ियां जोड़ रही है।
तीनों की दोस्ती झांसी में हुई थी
पुलिस जांच में सामने आया कि मनोज, राघवेंद्र और नीरज पिछले तीन वर्षों से जालौन पुलिस लाइन में तैनात थे। इससे पहले तीनों पीएसी के माध्यम से झांसी पुलिस लाइन में साथ तैनात रहे थे, जहां उनकी आपस में दोस्ती हुई। जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि मुंशी किशन पांचाल बड़ी रकम लेकर आने वाला है। वारदात वाले दिन राघवेंद्र और मनोज बिना सूचना झांसी पहुंचे थे, जबकि नीरज छुट्टी लेकर आया था।
झांसी के तीन युवकों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, वारदात में झांसी के तीन युवकों की भी भूमिका सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस लूटी गई 24.90 लाख रुपये की रकम की बरामदगी के प्रयास भी कर रही है।
-- -- -- -- --
तीनों सिपाहियों से पूछताछ जारी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और लूट की रकम बरामद करने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी