{"_id":"6a538a28461c258e0c076510","slug":"jhansi-deputy-cm-keshav-calls-sp-namazwadi-party-says-akhilesh-is-a-victim-of-frustration-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: डिप्टी सीएम केशव ने सपा को बताया 'नमाजवादी पार्टी', बोले- फ्रस्ट्रेशन का शिकार है अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: डिप्टी सीएम केशव ने सपा को बताया 'नमाजवादी पार्टी', बोले- फ्रस्ट्रेशन का शिकार है अखिलेश
Sun, 12 Jul 2026 06:06 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:06 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव की जो समाजवादी पार्टी है सही मायने वह नमाजवादी पार्टी है। अखिलेश बहुत बड़े फ्रस्ट्रेशन का शिकार हैं और सपा का राजनीतिक भविष्य अंधकार में है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआईटी जांच चल रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बहुत बड़े फ्रस्ट्रेशन (कुंठा) के शिकार है और सपा का राजनीतिक भविष्य अंधकार में है। अखिलेश यादव की जो समाजवादी पार्टी है सही मायने वह नमाजवादी पार्टी है। यह अपराधियों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है। वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के प्रदर्शन को उन्होंने अनुचित बताया।
रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के सुंदरकांड पाठ के बाद चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर कहा कि ये ढोंग है। जनता इन ढोंगियों को अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में भाजपा ने लगातार समर्थन दिया और विश्व हिंदू परिषद ने लंबा संघर्ष किया। पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना है, जिसे कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। चढ़ावा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मुकदमा दर्ज हो चुका है और एसआईटी जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अखिलेश यादव को बताया फ्रस्ट्रेशन का शिकार
अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने चढ़ावा चोरी के आरोपियों और भाजपा नेताओं के बीच बातचीत की सीडीआर सार्वजनिक करने की मांग की थी, मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव कुंठा के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने गए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सफलता से उनका मूड ऑफ हो गया है। उन्हें लग रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा सत्ता से बहुत दूर रहेगी। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा एसआईटी जांच को लीपापोती बताए जाने के सवाल पर मौर्य ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में बार-बार बुंदेलखंड का उल्लेख किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
2027 के चुनाव के बाद सपा सैफई में दिखाई देगी यूपी में नहीं
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी कभी सनातनी रहे होंगे। तो असली वाले रहे होंगे। अखिलेश यादव की जो समाजवादी पार्टी है सही मायने वह नमाजवादी पार्टी है। यह अपराधियों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है। यहां सपा भी फर्जी है। 2027 में जो रिजल्ट आने वाला है उसके बाद समाजवादी केवल सैफई में ही दिखाई देगी। यूपी में दिखाई नहीं देगी। भाजपा लगातार बढ़ रही है लेकिन सपा का सफाया हो रहा है, कांग्रेस का सफाया हो रहा है। वहीं, आदित्य ठाकरे एक बयान पर उन्हें बच्चा बताया।
नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के प्रदर्शन को बताया अनुचित
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उनके समर्थकों ने जो किया, वह उचित नहीं था। उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया उपचुनाव में भाजपा ही जीतेगी। हालांकि, समर्थकों द्वारा हाईवे जाम करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन