फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman climbs 100-foot-high water tank with two daughters; demands meeting with CM Yogi.

Gorakhpur News: दो बच्चियों संग 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, बोली-सीएम योगी से मिलवाइए

Mon, 13 Jul 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman climbs 100-foot-high water tank with two daughters; demands meeting with CM Yogi.
गोरखपुर। दबंगों के कब्जे से अपनी जमीन मुक्त कराने की मांग को लेकर सहजनवा इलाके की एक महिला रविवार को अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ सदर तहसील परिसर स्थित करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को टंकी पर चढ़ा देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक चली मशक्कत और कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिला दोनों बच्चियों के साथ नीचे उतरी।
विज्ञापन

घटना रविवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे की है। सहजनवा क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ मलऊर गांव निवासी राहुल प्रताप सिंह की पत्नी कृष्ण कांति सिंह अपनी सात और 10 वर्ष की दो बच्चियों के साथ सदर तहसील पहुंची थीं। तहसील परिसर में प्रवेश करने के बाद वह बच्चियों को साथ लेकर टंकी पर चढ़ गईं। वहां मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टंकी पर चढ़ी महिला का कहना था कि वर्ष 2017 से उसकी जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है। कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि गांव के एक दबंग परिवार अपने रसूख के बल पर उत्पीड़न करवा रहा है। उसके प्रभाव में आकर पुलिस मुझे और पति को आए दिन थाने ले जाकर प्रताड़ित करती है और घर पहुंचकर अभद्र व्यवहार भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन के बाद उतरी नीचे, तहसीलदार को सौंपा प्रार्थना पत्र
तहसील परिसर करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह दोनों बच्चियों के साथ सुरक्षित नीचे उतर आई। महिला ने तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। तहसीलदार ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर नीचे उतारकर परिवार वालों के साथ घर भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
- आभा सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed